
बोर्ड परीक्षाओं का सीजन शुरु होते ही छात्रों के बीच तनाव और घबराहट का माहौल बनने लगता है, हर छात्र का सपना होता है कि वह मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाए और ‘टॉपर’ कहलाए, यदि आप भी इस साल बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं, तो देश के जाने-माने शिक्षक और ‘दृष्टि आईएएस’ के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का ’70-30 फॉर्मूला’ आपकी तकदीर बदल सकता है।
यह भी देखें: होली पर घर जाने का रास्ता साफ! रेलवे ने चला दीं ये स्पेशल ट्रेनें, अब वेटिंग लिस्ट वालों को भी मिलेगी ‘कंफर्म’ सीट
Table of Contents
क्या है उत्तर लेखन का 70-30 फॉर्मूला?
विकास दिव्यकीर्ति सर के अनुसार, किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए केवल ज्ञान काफी नहीं है, बल्कि उस ज्ञान को पेश करने का तरीका भी मायने रखता है। उनके इस फॉर्मूले को दो हिस्सों में समझा जा सकता है:
- 70% कंटेंट (Content): आपकी उत्तर पुस्तिका में लिखे गए तथ्य, परिभाषाएं और आंकड़े 70 प्रतिशत महत्व रखते है, यह आपके साल भर की मेहनत का परिणाम होता है।
- 30% प्रेजेंटेशन (Presentation): सर का मानना है कि 30 प्रतिशत अंक आपकी लिखावट, उत्तर की संरचना, हेडिंग्स, डायग्राम और फ्लोचार्ट्स पर निर्भर करते हैं। यदि दो छात्रों का कंटेंट एक जैसा है, तो बेहतर प्रेजेंटेशन वाले छात्र को हमेशा 2-3 अंक ज्यादा मिलते हैं।
रिवीज़न में भी कारगर है यह तकनीक
परीक्षा के आखिरी दिनों में छात्र अक्सर नई किताबें पढ़ने की गलती करते हैं विकास सर की सलाह है कि इस समय 70:30 का रिवीज़न अनुपात अपनाना चाहिए।
- अपने उपलब्ध समय का 70% हिस्सा उन विषयों को दोहराने में लगाएं जो आप पहले पढ़ चुके हैं।
- शेष 30% समय मॉडल पेपर हल करने और उत्तर लिखने की प्रैक्टिस करने में बिताएं।
यह भी देखें: WhatsApp का नया फरमान! 1 मार्च से फोन में सिम कार्ड होना अनिवार्य, वरना बंद हो जाएगा आपका पर्सनल अकाउंट; जानें क्यों?
छात्रों के लिए अन्य ‘सक्सेस मंत्र’
- तनाव न लें: बोर्ड परीक्षा जीवन की एक सामान्य प्रक्रिया है, इसे हौवा न बनाएं।
- नींद से समझौता नहीं: बेहतर एकाग्रता के लिए कम से कम 7-8 घंटे की नींद अनिवार्य है।
- लिखकर याद करें: केवल पढ़ने के बजाय लिखकर अभ्यास करने से चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं।
अगर आप भी इस बार टॉपर बनने की रेस में शामिल हैं, तो आज ही से अपनी तैयारी में यह बदलाव लाएं याद रखें, कड़ी मेहनत के साथ सही रणनीति ही सफलता की कुंजी है।















