
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है, बैंक ने एक सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 16 अप्रैल 2026 से चुनिंदा बैंक खातों को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा, यदि आप भी पीएनबी के ग्राहक हैं, तो आपके पास अपने खाते को सुरक्षित रखने के लिए आज, 15 अप्रैल 2026 तक का ही समय बचा है।
Table of Contents
PNB अलर्ट: किन ग्राहकों पर गिरेगी गाज?
बैंक सभी खातों को बंद नहीं कर रहा है यह कार्रवाई केवल उन खातों पर की जाएगी जो निम्नलिखित तीनों मापदंडों को पूरा करते हैं:
- 3 साल की निष्क्रियता: खाते में पिछले 3 साल या उससे अधिक समय से कोई लेनदेन नहीं हुआ हो।
- जीरो बैलेंस: खाते में शेष राशि (balance) शून्य हो।
- KYC पेंडिंग: खाताधारक ने लंबे समय से अपने केवाईसी (KYC) दस्तावेज अपडेट नहीं कराए हों।
क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?
बैंक के अनुसार, निष्क्रिय और जीरो बैलेंस खातों में धोखाधड़ी, साइबर ठगी और अनधिकृत पहुंच का जोखिम सबसे अधिक होता है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सुरक्षा मानकों का पालन करने और बैंक के रिकॉर्ड को साफ-सुथरा बनाने के लिए यह सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
खाता बंद होने से कैसे बचाएं?
अगर आपका खाता इनएक्टिव श्रेणी में आ गया है, तो इसे बचाने के लिए तुरंत ये कदम उठाएं:
- KYC अपडेट करें: अपनी होम ब्रांच (Home Branch) जाकर आधार कार्ड, पैन कार्ड और नवीनतम फोटो जमा करें।
- लेनदेन करें: खाते को सक्रिय करने के लिए कोई भी एक वित्तीय लेनदेन (जमा या निकासी) करें।
- डिजिटल विकल्प: ग्राहक PNB ONE ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भी अपनी जानकारी अपडेट करने का प्रयास कर सकते हैं।
ध्यान दें: यदि आप 15 अप्रैल की डेडलाइन चूक जाते हैं, तो 16 अप्रैल को बैंक बिना किसी पूर्व सूचना के आपका खाता बंद कर सकता है, जिससे आपको भविष्य में बैंकिंग सेवाओं के लिए नई प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।
















