
डिजिटल युग में बैंक खाता अचानक ‘फ्रीज’ होना किसी बड़े झटके से कम नहीं है, चाहे वह केवाईसी (KYC) की कमी हो या साइबर सेल की कोई जांच, खाता बंद होते ही आपकी जमा पूंजी पर रोक लग जाती है, लेकिन कानून और बैंकिंग नियम आपको इसे दोबारा शुरू कराने का पूरा अधिकार देते हैं।
यह भी देखें: Rich vs Poor States: भारत के टॉप 10 अमीर और सबसे गरीब राज्य, देखें किसकी क्या रैंक
Table of Contents
खाता फ्रीज होने की मुख्य वजहें
बैंक सूत्रों के अनुसार, आमतौर पर तीन स्थितियों में खाते पर रोक लगाई जाती है:
- KYC पेंडिंग: आधार, पैन या एड्रेस प्रूफ का समय पर अपडेट न होना।
- संदिग्ध ट्रांजेक्शन: अचानक बड़ी रकम का आना या संदिग्ध खातों से लेनदेन।
- सरकारी निर्देश: इनकम टैक्स, साइबर पुलिस या कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई।
होम ब्रांच में ‘कारण’ का पता लगाएं
सबसे पहले अपनी बैंक शाखा (Home Branch) जाकर मैनेजर से मिलें। बैंक से पूछें कि खाता ‘Debit Freeze’ हुआ है या ‘Total Freeze’ यदि मामला साइबर सेल का है, तो उनसे ‘Freeze Order Copy’ या ‘Notice Reference Number’ की मांग करें।
आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन
अगर फ्रीज होने का कारण केवाईसी है, तो तुरंत अपने आधार और पैन कार्ड की कॉपी बैंक में जमा करें। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के नियमों के अनुसार, केवाईसी अपडेट होते ही खाता 24 से 48 घंटे में सक्रिय हो जाता है।
साइबर सेल से निपटें (अगर मामला पुलिस का है)
यदि आपका नाम किसी संदिग्ध ट्रांजेक्शन में आया है, तो बैंक से संबंधित पुलिस स्टेशन या जांच अधिकारी (IO) की जानकारी लें, उन्हें ईमेल के जरिए अपने लेनदेन के वैध सबूत भेजें। याद रखें, हाई कोर्ट के आदेशानुसार, पुलिस केवल विवादित राशि को ही रोक सकती है, आपका पूरा खाता नहीं।
यह भी देखें: गाँव की बेटी योजना: कॉलेज की पढ़ाई के लिए बेटियों को हर महीने मिलेगी आर्थिक मदद! जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
कानूनी विकल्प (BNSS 503)
यदि विभाग सहयोग नहीं कर रहा है, तो आप अपने वकील के माध्यम से मजिस्ट्रेट कोर्ट में BNSS की धारा 503 (पुरानी धारा 457 CrPC) के तहत आवेदन कर सकते हैं। कोर्ट जांच के आधार पर बैंक को खाता खोलने का आदेश दे सकता है।
विशेषज्ञों की राय
बैंकिंग एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्राहकों को किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ P2P (Peer-to-Peer) ट्रांजेक्शन से बचना चाहिए, यदि आपके खाते में ‘Lien’ लगा है, तो इसका मतलब है कि केवल उतनी ही राशि ब्लॉक है, बाकी का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।
















