
आधार कार्ड आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। बैंक खाता खुलवाना हो या सरकारी योजनाओं का लाभ लेना, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है, अक्सर आधार में नाम, पता या मोबाइल नंबर जैसी गलतियों को सुधारने के लिए लोगों को आधार केंद्रों के बाहर घंटों लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था, लेकिन अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इस प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है।
यह भी देखें: पत्नी के नाम पर खरीदी है प्रॉपर्टी? हाईकोर्ट की इस चेतावनी को नजरअंदाज न करें, वरना फंस सकता है पूरा पैसा
Table of Contents
इन सेवाओं के लिए बुक कर सकते हैं अपॉइंटमेंट
UIDAI के मुताबिक, नागरिक निम्नलिखित सुधारों के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकते हैं:
- नाम और पते में सुधार
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट
- जन्म तिथि (DOB) में बदलाव
- लिंग (Gender) अपडेट
- बायोमेट्रिक (फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस) अपडेट
स्टेप-बाय-स्टेप समझें ऑनलाइन बुकिंग का तरीका
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘My Aadhaar’ टैब में जाकर ‘Book an Appointment’ पर क्लिक करें।
- केंद्र का चयन: अब अपनी सुविधा के अनुसार अपने शहर या नजदीकी आधार सेवा केंद्र का चुनाव करें और ‘Proceed to Book Appointment’ बटन दबाएं।
- अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।
- आधार अपडेट का विकल्प चुनें और मांगी गई जरूरी जानकारी जैसे आधार नंबर और व्यक्तिगत विवरण भरें।
- अपनी सुविधा के अनुसार उपलब्ध तारीख और टाइम स्लॉट का चयन करें।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक बुकिंग रसीद मिलेगी। इसका प्रिंट ले लें या मोबाइल में सुरक्षित रख लें।
यह भी देखें: रेलवे की अपनी नहीं है वंदे भारत ट्रेन? हर साल सरकार को क्यों देना पड़ता है करोड़ों का किराया, जानें असली मालिक कौन
समय और पैसे दोनों की होगी बचत
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको निर्धारित समय पर ही केंद्र पहुंचना होगा, जिससे आपका कीमती समय बचेगा। UIDAI के नियमों के अनुसार, डेमोग्राफिक अपडेट के लिए ₹50 और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ₹100 का मामूली शुल्क निर्धारित है।
















