
महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी और व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है एलपीजी (LPG) और पीएनजी (PNG) की बढ़ती कीमतों के बीच चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भेजा है, इस प्रस्ताव में गैस सिलेंडर को टैक्स मुक्त करने की मांग की गई है, जिससे सिलेंडर की कीमतों में ₹317 से ₹327 तक की भारी कटौती हो सकती है।
Table of Contents
टैक्स मुक्त गैस का प्रस्ताव: क्या है पूरा मामला?
CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में सुझाव दिया है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कीमतें बढ़ी हैं, ऐसे में आम जनता और छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए जाने चाहिए:
- कमर्शियल सिलेंडर पर GST: वर्तमान में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर 18% GST लगता है। यदि इसे हटा दिया जाता है, तो इसकी कीमत में ₹317 से ₹327 की कमी आएगी।
- घरेलू सिलेंडर पर राहत: घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 5% GST वसूला जाता है। टैक्स हटने पर दिल्ली जैसे शहरों में सिलेंडर की कीमत लगभग ₹43 तक कम हो सकती है।
- PNG पर वैट (VAT): सीटीआई ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पर लगने वाले वैट को भी शून्य करने की मांग की है। दिल्ली में फिलहाल इस पर 5% वैट लगता है।
कब से लागू होंगे नए रेट?
फिलहाल यह केवल एक प्रस्ताव (Proposal) है जो सरकार को भेजा गया है केंद्र सरकार या जीएसटी काउंसिल ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया है हालांकि, यदि सरकार इस सिफारिश को मान लेती है, तो आगामी कैबिनेट बैठकों या जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में इस पर मुहर लग सकती है।
वर्तमान राहत और योजनाएं
सरकार पहले से ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत करोड़ों लाभार्थियों को राहत दे रही है:
- ₹300 की सब्सिडी: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर ₹300 की सब्सिडी दी जा रही है।
- ताजा दरें: दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की मौजूदा कीमत लगभग ₹913 है, जो उज्ज्वला लाभार्थियों को सब्सिडी के बाद ₹613 में मिल रहा है।
यदि CTI का यह प्रस्ताव स्वीकार होता है, तो होटल, रेस्टोरेंट और कैंटीन चलाने वालों के साथ-साथ घरेलू बजट पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। हालांकि, उपभोक्ताओं को अधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
















