Join Contact

ICSE/ISC Result 2026 Live: बस कुछ देर में! आज सुबह 11 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट; यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज, 30 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है, आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परिणाम आज सुबह 11:00 बजे लाइव कर दिए जाएंगे महीनों के इंतजार के बाद, लाखों छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकेंगे

Published On:
ICSE/ISC Result 2026 Live: बस कुछ देर में! आज सुबह 11 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट; यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक
ICSE/ISC Result 2026 Live: बस कुछ देर में! आज सुबह 11 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट; यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज, 30 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है, आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परिणाम आज सुबह 11:00 बजे लाइव कर दिए जाएंगे महीनों के इंतजार के बाद, लाखों छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकेंगे।

कहाँ और कैसे देखें अपना रिजल्ट?

छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने कई विकल्प दिए हैं। छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • सबसे पहले results.cisce.org या cisce.org पर जाएं।
  •  होमपेज पर अपनी कक्षा (ICSE या ISC) चुनें और अपना यूनिक आईडी (UID) व इंडेक्स नंबर भरें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को दर्ज करें और ‘Show Result’ पर क्लिक करें।
  •  आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें। 

अन्य विकल्प: SMS और डिजिलॉकर

भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने पर छात्र SMS के जरिए भी अपना स्कोर जान सकते हैं। इसके लिए: 

  • ICSE (10वीं): ‘ICSE ‘ लिखकर 09248082883 पर भेजें।
  • ISC (12वीं): ‘ISC ‘ लिखकर इसी नंबर पर भेजें।
    इसके अलावा, छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित रख सकते हैं। 

उत्तीर्ण होने के लिए जरूरी अंक

छात्रों को याद दिला दें कि ICSE (कक्षा 10) में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक और ISC (कक्षा 12) में कम से कम 35% अंक अनिवार्य हैं, यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह 1,000 रुपये प्रति विषय का शुल्क देकर पुनर्मूल्यांकन (Recheck) के लिए आवेदन कर सकता है। 

बता दें कि इस साल ICSE की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और ISC की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं।

ICSE ISC Result 2026 Live
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार