
आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में अव्वल छात्रों के लिए केंद्र सरकार के उपक्रम ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने ‘ONGC मेरिट स्कॉलरशिप 2025-26’ के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, इस योजना के तहत देश के 2,000 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए सालाना 48,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
Table of Contents
इन कोर्सेज के छात्र उठा सकते हैं लाभ
यह छात्रवृत्ति मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए है जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2025-26 में स्नातक (UG) या स्नातकोत्तर (PG) के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है। इसमें निम्नलिखित स्ट्रीम शामिल हैं:
- इंजीनियरिंग और एमबीबीएस (MBBS)
- एमबीए (MBA)
- जियोलॉजी और जियोफिजिक्स में मास्टर्स
कुल 2000 सीटें: वर्गवार आरक्षण का विवरण
ONGC ने समाज के हर वर्ग को समान अवसर देने के लिए सीटों का स्पष्ट विभाजन किया है:
- SC/ST वर्ग: 1,000 सीटें
- OBC वर्ग: 500 सीटें
- जनरल/EWS वर्ग: 500 सीटें
- विशेष: कुल छात्रवृत्ति में से 50% सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखी गई हैं।
पात्रता की शर्तें (Eligibility Criteria)
- शैक्षणिक योग्यता: छात्र ने अपनी पिछली कक्षा (12वीं या स्नातक) में न्यूनतम 60% अंक या 6.0 CGPA प्राप्त किए हों।
- पारिवारिक आय:
- जनरल, EWS और OBC वर्ग के लिए वार्षिक पारिवारिक आय ₹2 लाख से कम होनी चाहिए।
- SC/ST वर्ग के लिए यह सीमा ₹4.5 लाख प्रति वर्ष तय की गई है।
- आयु सीमा: आवेदन के समय छात्र की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
मिलने वाली राशि
चयनित छात्रों को ₹4,000 प्रति माह के हिसाब से कुल ₹48,000 वार्षिक सहायता दी जाएगी, यह राशि सीधे छात्रों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक छात्र 15 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रक्रिया हाइब्रिड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) है:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ongcscholar.org पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें।
- मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और कॉलेज आईडी कार्ड की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट निकालें और इसे अपने संस्थान के डीन या विभागाध्यक्ष (HOD) से सत्यापित (Attest) करवाएं।
- सत्यापित फॉर्म और दस्तावेजों की हार्ड कॉपी अपने क्षेत्र से संबंधित ONGC के क्षेत्रीय कार्यालय में डाक द्वारा भेजें।
आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई 2026 है, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
















