
अगर आपने हाल ही में घर बदला है, तो जरूरी दस्तावेजों में पता अपडेट कराना बेहद जरूरी हो जाता है, इन्हीं में से एक है पैन कार्ड Income Tax Department की ओर से पैन कार्ड में एड्रेस अपडेट करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है, जिससे अब यह प्रक्रिया पहले से काफी आसान हो गई है।
Table of Contents
क्यों जरूरी है पते का अपडेट?
पैन कार्ड में गलत या पुराना पता होने पर कई वित्तीय कामों में परेशानी हो सकती है, बैंकिंग, आयकर रिटर्न और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सही जानकारी होना अनिवार्य है।
ऑनलाइन कैसे करें एड्रेस अपडेट?
पैन कार्ड में पता बदलने के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अधिकृत पोर्टल जैसे NSDL e-Governance Infrastructure Limited या UTI Infrastructure Technology and Services Limited की वेबसाइट पर जाना होगा।
प्रक्रिया इस प्रकार है
- वेबसाइट पर जाकर ‘Change/Correction in PAN’ विकल्प चुनें
- आवेदन फॉर्म में नई एड्रेस डिटेल्स भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- फीस का ऑनलाइन भुगतान करें
- आवेदन सबमिट करने के बाद आपको एक रसीद नंबर मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं
किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?
एड्रेस अपडेट के लिए निम्न दस्तावेज मान्य होते हैं
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बैंक स्टेटमेंट या बिजली बिल
ऑफलाइन भी है विकल्प
यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते, तो फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरकर संबंधित केंद्र पर जमा कर सकते हैं। इसके साथ जरूरी दस्तावेजों की कॉपी भी लगानी होगी।
कितने दिन में होगा अपडेट?
आवेदन करने के बाद आमतौर पर 10 से 15 कार्यदिवस में नया पैन कार्ड अपडेट होकर आपके पते पर भेज दिया जाता है, घर बदलने के बाद पैन कार्ड में एड्रेस अपडेट करना बेहद जरूरी है, Income Tax Department की ऑनलाइन सुविधा के जरिए अब यह काम आसानी से और कम समय में किया जा सकता है, सही जानकारी अपडेट रखना भविष्य में किसी भी परेशानी से बचाता है।
















