
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और घरेलू बाजार में महंगाई के दबाव के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में भारी कटौती का ऐलान किया है, जिससे तेल की कीमतों में ₹10 प्रति लीटर तक की कमी आने की उम्मीद है।
Table of Contents
एक्साइज ड्यूटी में ऐतिहासिक बदलाव
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को ₹13 प्रति लीटर से घटाकर ₹3 प्रति लीटर कर दिया गया है वहीं, डीजल पर लगने वाले ₹10 प्रति लीटर के उत्पाद शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर शून्य (Zero) कर दिया गया है, सरकार का यह कदम पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के बीच उपभोक्ताओं को सुरक्षा कवच प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।
कंपनियों के घाटे की होगी भरपाई
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हालांकि एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की गई है, लेकिन पंपों पर कीमतों में तत्काल भारी गिरावट शायद न दिखे, इसका मुख्य कारण यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल $100-149 प्रति बैरल के उच्च स्तर पर बना हुआ है, तेल कंपनियां (OMCs) पिछले कुछ समय से घाटे में चल रही थीं, और यह टैक्स कटौती मुख्य रूप से उन कंपनियों के नुकसान की भरपाई करने और खुदरा कीमतों को स्थिर रखने के लिए की गई है।
प्रमुख शहरों में आज की कीमतें (27 मार्च, 2026)
आज सुबह 6 बजे से प्रभावी नई दरों के अनुसार, देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार हैं:
- नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77 | डीजल ₹87.67
- मुंबई: पेट्रोल ₹103.54 | डीजल ₹90.03
- कोलकाता: पेट्रोल ₹105.41 | डीजल ₹93.94
- चेन्नई: पेट्रोल ₹100.90 | डीजल ₹92.30
- बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.96 | डीजल ₹85.93
कैसे चेक करें अपने शहर के दाम?
उपभोक्ता अपने शहर के नवीनतम दामों की जानकारी के लिए तेल कंपनियों के आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं इसके अलावा, एक SMS भेजकर भी रेट जाने जा सकते हैं:
- IOCL: टाइप करें
RSP <Space> Petrol Pump Codeऔर भेजें 9224992249 पर। - BPCL: टाइप करें
RSP <Space> Petrol Pump Codeऔर भेजें 9223112222 पर।
सरकार के इस फैसले से माल ढुलाई सस्ती होने की उम्मीद है, जिसका सीधा असर आने वाले दिनों में खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।
















