
बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है अब एलपीजी (LPG) सिलेंडर बुक करने पर ग्राहकों को ₹200 तक की सीधी बचत करने का मौका मिल रहा है, यह बचत डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म और सरकारी सब्सिडी के तालमेल से संभव हो रही है, जिसका पैसा सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
Table of Contents
डिजिटल वॉलेट पर मिल रहा है कैशबैक का लाभ
डिजिटल इंडिया के दौर में Paytm, Amazon Pay और BHIM UPI जैसे प्लेटफॉर्म समय-समय पर गैस बुकिंग पर आकर्षक ऑफर्स पेश करते हैं। वर्तमान में Paytm जैसे प्लेटफॉर्म्स पर खास प्रोमो कोड के जरिए ₹200 तक का कैशबैक दिया जा रहा है, यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद है जो ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को प्राथमिकता देते हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप बुकिंग प्रोसेस
अगर आप भी इस कैशबैक का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में संबंधित पेमेंट ऐप (जैसे Paytm) खोलें।
- होम स्क्रीन पर ‘Recharge & Pay Bills’ के अंदर ‘Book Gas Cylinder’ के विकल्प को चुनें।
- अपनी गैस कंपनी (Indane, HP, या Bharat Gas) का चयन करें।
- अपना कंज्यूमर नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- पेमेंट करने से पहले ‘Apply Promocode’ सेक्शन में जाकर उपलब्ध ऑफर कोड (जैसे CYLWIN) डालें।
- बुकिंग सफल होने के बाद कैशबैक की राशि 24 से 48 घंटों के भीतर आपके वॉलेट या लिंक किए गए बैंक खाते में क्रेडिट कर दी जाएगी।
उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए अतिरिक्त लाभ
बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली सब्सिडी को भी जारी रखा है योजना के पात्र लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर ₹300 तक की सब्सिडी सीधे उनके आधार लिंक बैंक खाते (DBT) में भेजी जा रही है ऐसे में यदि आप उज्ज्वला लाभार्थी हैं और डिजिटल ऑफर्स का उपयोग करते हैं, तो आपकी कुल बचत और भी अधिक हो सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किसी भी कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने से पहले उसके ‘नियम एवं शर्तों’ (Terms & Conditions) को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए, कई बार ये ऑफर्स केवल पहली बुकिंग या सीमित समय के लिए ही मान्य होते हैं।
















