Join Contact

150 साल तक जिंदा रहते हैं इस जनजाति के लोग! 80 की उम्र में भी महिलाएं दिखती हैं जवान; जानें इनका ‘सीक्रेट’ डाइट प्लान

आज के दौर में जहाँ खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण इंसान 60-70 की उम्र तक आते-आते बीमारियों से घिर जाता है, वहीं दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहाँ लोग 100 से 150 साल तक का लंबा और स्वस्थ जीवन जीते हैं। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र की हुंजा घाटी में रहने वाले हुंजा समुदाय (बुरुशो लोग) की

Published On:
150 साल तक जिंदा रहते हैं इस जनजाति के लोग! 80 की उम्र में भी महिलाएं दिखती हैं जवान; जानें इनका 'सीक्रेट' डाइट प्लान
150 साल तक जिंदा रहते हैं इस जनजाति के लोग! 80 की उम्र में भी महिलाएं दिखती हैं जवान; जानें इनका ‘सीक्रेट’ डाइट प्लान

आज के दौर में जहाँ खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण इंसान 60-70 की उम्र तक आते-आते बीमारियों से घिर जाता है, वहीं दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहाँ लोग 100 से 150 साल तक का लंबा और स्वस्थ जीवन जीते हैं। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र की हुंजा घाटी में रहने वाले हुंजा समुदाय (बुरुशो लोग) की। 

यह भी देखें: UP के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! ‘कौशल कनेक्ट सेल’ से अब अपने ही जिले में मिलेगी मनचाही नौकरी

80 की उम्र में भी दिखती हैं 30 की जवानी 

हुंजा जनजाति की सबसे चौंकाने वाली बात यहाँ की महिलाओं की खूबसूरती और फिटनेस है, कहा जाता है कि इस घाटी की महिलाएं 80 साल की उम्र में भी 30-40 साल की नजर आती है, इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक यहाँ की महिलाएं 60 से 65 साल की उम्र तक प्राकृतिक रूप से मां बनने में सक्षम होती हैं। 

क्या है इनकी लंबी उम्र का ‘सीक्रेट’ डाइट प्लान?

हुंजा लोगों की लंबी उम्र का राज कोई जादुई दवा नहीं, बल्कि उनकी शुद्ध और प्राकृतिक जीवनशैली है। उनके डाइट प्लान की मुख्य बातें इस प्रकार हैं: 

  • ऑर्गेनिक और कच्चा भोजन: ये लोग अपनी डाइट में अधिकतर कच्ची सब्जियां और फल शामिल करते हैं। इनका खाना पूरी तरह से कीटनाशक मुक्त और जैविक (Organic) होता है।
  • पहाड़ों का शुद्ध पानी: हुंजा लोग ग्लेशियर के पिघले हुए पानी का सेवन करते हैं, जो खनिजों (Minerals) और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
  • सूखी खुबानी (Apricots): इस जनजाति की डाइट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा ‘खुबानी’ है। ये लोग भारी मात्रा में खुबानी और इसके तेल का सेवन करते हैं, जिसे इनकी सेहत का बड़ा आधार माना जाता है।
  • अनाज का सही चुनाव: ये सफेद आटे की जगह बाजरा, जौ, कुट्टू और गेहूं जैसे साबुत अनाज का इस्तेमाल करते हैं।
  • सीमित मांसाहार: यहाँ मांस का सेवन केवल विशेष अवसरों पर ही किया जाता है। अधिकांश भोजन प्लांट-बेस्ड ही होता है।

यह भी देखें: आसमान से बातें करते दुनिया के 10 सबसे ऊंचे होटल! इस देश का है पूरी लिस्ट पर कब्जा; देखें इनके मालिक और एक रात का किराया

शारीरिक सक्रियता और मानसिक शांति

डाइट के अलावा, हुंजा लोगों की फिटनेस का राज उनकी कड़ी मेहनत है, पहाड़ी इलाका होने के कारण ये लोग रोजाना मीलों पैदल चलते हैं, यहाँ के लोग सुबह 5 बजे जाग जाते हैं और प्राकृतिक वातावरण में तनावमुक्त जीवन जीते हैं, \हुंजा जनजाति हमें सिखाती है कि अगर हम अपनी प्रकृति के करीब रहें और सादा, शुद्ध भोजन अपनाएं, तो लंबी उम्र के साथ-साथ बुढ़ापे में भी स्वस्थ जीवन जीना मुमकिन है।

Hunza Tribe Longest Living Community
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार