
अगर आप गांव में रहकर खुद का कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो केंद्र सरकार आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है अब ग्रामीण क्षेत्रों में ‘मीठा’ बिजनेस, यानी मधुमक्खी पालन (Beekeeping) और खाद्य प्रसंस्करण (Food Processing) शुरू करने के लिए सरकार ₹25 लाख तक की आर्थिक सहायता दे रही है, यह योजना न केवल किसानों की आय दोगुनी करने का जरिया बनेगी, बल्कि युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए द्वार भी खोलेगी।
Table of Contents
इन योजनाओं के जरिए मिलेगी बड़ी राहत
सरकार ने इस पहल को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को एक साथ जोड़ा है:
- PMEGP स्कीम की भारी सब्सिडी: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण युवा अपनी प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए ₹25 लाख से ₹50 लाख तक का लोन ले सकते हैं। खास बात यह है कि ग्रामीण इलाकों में अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं को 35% तक की सब्सिडी दी जा रही है।
- एग्री-बिजनेस अनुदान: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के ‘एग्री-बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर’ के माध्यम से कृषि आधारित स्टार्टअप्स को ₹25 लाख का सीधा अनुदान देने का प्रावधान है।
- PMFME योजना का लाभ: यदि आप गांव में जैम, जेली, मुरब्बा या शहद की पैकेजिंग का छोटा उद्योग शुरू करते हैं, तो आपको लागत का 35% (अधिकतम ₹10 लाख) सरकारी मदद के तौर पर मिलेगा।
क्यों है यह ‘सुनहरा मौका’?
विशेषज्ञों का मानना है कि शहद उत्पादन और मीठे उत्पादों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, मधुमक्खी पालन के लिए न तो अधिक जमीन की जरूरत है और न ही भारी निवेश की इसके साथ ही, शहद निकालने के यंत्रों और मधुमक्खी के बक्सों पर सरकार अलग से छूट दे रही है।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार सरकार के KVIC पोर्टल (kviconline.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इसके अलावा, अपने जिले के जिला उद्योग केंद्र (DIC) या कृषि विभाग में संपर्क कर इस योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
गाँव की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित हो सकता है। अगर आप भी उद्यमी बनने का सपना देख रहे हैं, तो सरकारी मदद का लाभ उठाकर आज ही अपना ‘मीठा’ सफर शुरू करें।
















