
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए शाओमी (Xiaomi) ने अपना अब तक का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, यह फोन न केवल बजट सेगमेंट में 5G कनेक्टिविटी ऑफर करता है, बल्कि अपनी विशाल 6300mAh बैटरी के साथ इस श्रेणी में नए मानक स्थापित कर रहा है।
Table of Contents
Xiaomi Redmi 15A 5G: क्या है खास?
पावरफुल बैटरी लाइफ
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 6300mAh की विशाल बैटरी है, कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन सामान्य उपयोग के साथ 2 दिनों तक का बैकअप देने में सक्षम है यह डिवाइस 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
शानदार डिस्प्ले और टेक्नोलॉजी
फोन में 6.9-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी खास ‘Wet Touch Technology 2.0’ यूजर्स को गीले हाथों से भी स्मूथ टच एक्सपीरियंस प्रदान करती है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
बेहतरीन 5G स्पीड के लिए इसमें Unisoc T8300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन लेटेस्ट Xiaomi HyperOS 3.0 (Android 16 आधारित) पर चलता है। कंपनी ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए 4 साल के एंड्रॉइड अपडेट और 6 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया है।
कैमरा और अन्य फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 32MP का AI डुअल कैमरा सेटअप है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और धूल-पानी से बचाव के लिए IP52 रेटिंग भी दी गई है।
कीमत और उपलब्धता
Xiaomi ने Redmi 15A 5G को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है:
- 4GB + 64GB: ₹12,999
- 4GB + 128GB: ₹14,499
- 6GB + 128GB: ₹16,499
सेल डिटेल्स
यह स्मार्टफोन 3 अप्रैल 2026 से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com और प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा इसे ऑसम ब्लू, अमेज पर्पल और ऐस ब्लैक जैसे आकर्षक रंगों में खरीदा जा सकता है।
















