Join Contact

आम आदमी को बड़ा झटका! पेट्रोल ₹7 और डीजल ₹25 हुआ महंगा; शेल इंडिया ने 1 अप्रैल से बढ़ाया दाम, जानें अपने शहर के नए रेट

नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम जनता के बजट पर महंगाई की बड़ी मार पड़ी है निजी क्षेत्र की दिग्गज तेल कंपनी शेल इंडिया (Shell India) ने आज, 1 अप्रैल से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी इजाफा करने का ऐलान किया है, कंपनी के इस फैसले के बाद पेट्रोल की कीमतों में करीब ₹7 और डीजल में ₹25 प्रति लीटर तक की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है

Published On:
आम आदमी को बड़ा झटका! पेट्रोल ₹7 और डीजल ₹25 हुआ महंगा; शेल इंडिया ने 1 अप्रैल से बढ़ाया दाम, जानें अपने शहर के नए रेट
आम आदमी को बड़ा झटका! पेट्रोल ₹7 और डीजल ₹25 हुआ महंगा; शेल इंडिया ने 1 अप्रैल से बढ़ाया दाम, जानें अपने शहर के नए रेट

नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम जनता के बजट पर महंगाई की बड़ी मार पड़ी है निजी क्षेत्र की दिग्गज तेल कंपनी शेल इंडिया (Shell India) ने आज, 1 अप्रैल से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी इजाफा करने का ऐलान किया है, कंपनी के इस फैसले के बाद पेट्रोल की कीमतों में करीब ₹7 और डीजल में ₹25 प्रति लीटर तक की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

क्यों बढ़े दाम?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई उछाल इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह है, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान युद्ध के चलते वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हुई है, जिससे कच्चे तेल का भाव $100 प्रति बैरल के पार निकल गया है इसी के चलते शेल इंडिया ने अपनी कीमतों में संशोधन किया है।

प्रमुख शहरों में नई दरें (बेंगलुरु का उदाहरण)

स्थानीय करों और वैट (VAT) के कारण अलग-अलग राज्यों में कीमतें भिन्न हो सकती हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शेल के पेट्रोल पंपों पर नई दरें कुछ इस प्रकार हैं:

  • नॉर्मल पेट्रोल: ₹112.44 से बढ़कर अब ₹119.85 प्रति लीटर।
  • पावर पेट्रोल: ₹114.85 से बढ़कर अब ₹129.85 प्रति लीटर।
  • नॉर्मल डीजल: ₹98.51 से सीधे ₹123.52 प्रति लीटर।
  • प्रीमियम डीजल: अब ₹133.52 प्रति लीटर के भाव पर मिलेगा।

निजी बनाम सरकारी कंपनियां

शेल से पहले नायरा एनर्जी जैसी निजी कंपनियां भी मार्च के अंत में कीमतों में ₹3 से ₹5 तक की बढ़ोतरी कर चुकी हैं राहत की बात यह है कि फिलहाल IOCL, BPCL और HPCL जैसी सरकारी तेल कंपनियों ने सामान्य पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे हैं, हालांकि, इंडियन ऑयल ने अपने प्रीमियम पेट्रोल XP100 की कीमत में ₹11 का इजाफा किया है, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत ₹160 प्रति लीटर तक पहुँच गई है।

जानकारों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आने वाले दिनों में सरकारी कंपनियां भी कीमतों में बदलाव कर सकती हैं।

Petrol Diesel
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार