
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है, सरकार ने इस वर्ष राम नवमी के उपलक्ष्य में छुट्टियों के कैलेंडर में बदलाव करते हुए अब दो दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद अब 26 मार्च के साथ-साथ 27 मार्च को भी पूरे प्रदेश में छुट्टी रहेगी।
Table of Contents
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिया गया फैसला
शासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राम नवमी के अवसर पर अयोध्या समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और जनभावनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में कोई असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनी रहे, इसलिए 27 मार्च को भी अवकाश घोषित किया गया है।
स्कूल, कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद
सरकार के इस बड़े ऐलान के बाद अब गुरुवार (26 मार्च) और शुक्रवार (27 मार्च) को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे इसके साथ ही बैंक और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
अयोध्या में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
राम मंदिर के निर्माण के बाद यह राम नवमी विशेष मानी जा रही है, अनुमान है कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे दो दिन की छुट्टी मिलने से न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को भी भगवान राम के दर्शन करने और उत्सव में शामिल होने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
प्रशासन ने इस दो दिवसीय अवकाश के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए विशेष गाइडलाइंस भी जारी की हैं ताकि उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
















