
देश के मध्यम और गरीब परिवारों को बिजली बिल से राहत देने के लिए केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है, इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य न केवल करोड़ों घरों को रोशन करना है, बल्कि लोगों को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाना भी है।
Table of Contents
क्या है योजना और कैसे मिलेगा लाभ?
इस योजना के तहत लाभार्थियों को अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने होते हैं, इससे पैदा होने वाली बिजली से परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकेगी, यदि सोलर पैनल से जरूरत से ज्यादा बिजली पैदा होती है, तो उसे बिजली कंपनी को बेचकर अतिरिक्त कमाई भी की जा सकती है।
सब्सिडी का गणित: सीधे खाते में आएगा पैसा
सरकार ने सोलर पैनल लगवाने के खर्च को कम करने के लिए भारी सब्सिडी का प्रावधान किया है:
- 2 किलोवाट तक: प्रति किलोवाट ₹30,000 की सब्सिडी (कुल ₹60,000)।
- 3 किलोवाट या अधिक: अधिकतम ₹78,000 की फिक्स्ड सब्सिडी।
- बड़ी सोसायटियों के लिए: ₹18,000 प्रति किलोवाट की दर से सहायता।
कौन कर सकता है आवेदन?
योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं:
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- परिवार की अपनी छत और वैध बिजली कनेक्शन होना अनिवार्य है।
- आवेदक ने पहले किसी अन्य सोलर सब्सिडी योजना का लाभ न लिया हो।
आवेदन की प्रक्रिया (Step-by-Step)
इच्छुक नागरिक आधिकारिक पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं:
- पोर्टल पर अपना राज्य, बिजली कंपनी और कंज्यूमर नंबर दर्ज करें।
- डिस्कॉम (DISCOM) से तकनीकी व्यवहार्यता की मंजूरी मिलने के बाद वेंडर से पैनल लगवाएं।
- इंस्टालेशन के बाद नेट-मीटरिंग के लिए आवेदन करें। इसके बाद पोर्टल पर बैंक विवरण और कमीशनिंग सर्टिफिकेट अपलोड करें।
- प्रक्रिया पूरी होने के 30 दिनों के भीतर सब्सिडी की राशि सीधे आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस योजना से आम आदमी का बिजली बिल ‘जीरो’ हो जाएगा और पर्यावरण को बचाने में भी मदद मिलेगी, सरकार का लक्ष्य इसके जरिए 1 करोड़ परिवारों को लाभान्वित करना है।
















