Join Contact

CRPF भर्ती 2026: कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 9,195 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी! 10वीं पास युवाओं के पास 19 मई तक मौका

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। CRPF ने कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) के कुल 9,195 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, इस भर्ती अभियान के जरिए देश भर के योग्य उम्मीदवारों को सेना में शामिल होने का अवसर मिलेगा

Published On:
CRPF भर्ती 2026: कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 9,195 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी! 10वीं पास युवाओं के पास 19 मई तक मौका
CRPF भर्ती 2026: कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 9,195 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी! 10वीं पास युवाओं के पास 19 मई तक मौका

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। CRPF ने कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) के कुल 9,195 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, इस भर्ती अभियान के जरिए देश भर के योग्य उम्मीदवारों को सेना में शामिल होने का अवसर मिलेगा। 

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क

इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए CRPF की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 मई, 2026 निर्धारित की गई है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। 

पदों का विवरण और योग्यता

कुल 9,195 पदों में से 9,175 पद तकनीकी व ट्रेड्समैन विंग के लिए हैं, जबकि 20 पदों पर पायनियर विंग में भर्ती की जाएगी, शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास युवा इसके लिए पात्र हैं, हालांकि, ड्राइवर पद के लिए ‘हेवी ट्रांसपोर्ट व्हीकल’ ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य तकनीकी पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। 

आयु सीमा और वेतन

  • ड्राइवर पद: उम्मीदवार की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अन्य ट्रेड: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष तय की गई है।
  • वेतन: चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। 

चयन प्रक्रिया

भर्ती की चयन प्रक्रिया बहु-स्तरीय होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) देनी होगी, इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), ट्रेड टेस्ट और अंत में मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। 

सेना में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर है, विशेषज्ञों की सलाह है कि अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवार समय रहते अपना पंजीकरण पूर्ण कर लें। 

CRPF CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार