Join Contact

National Overseas Scholarship: विदेश में पढ़ाई का सपना होगा सच! भारत सरकार की 125 फ्री स्कॉलरशिप्स शुरू; जानें आवेदन प्रक्रिया

 विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले भारतीय छात्रों के लिए केंद्र सरकार एक सुनहरा अवसर लेकर आई है, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2026-27 के लिए 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' (NOS) के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, इस योजना के माध्यम से देश के 125 मेधावी छात्रों को पूरी तरह से मुफ्त विदेश में पढ़ने का मौका मिलेगा

Published On:
National Overseas Scholarship: विदेश में पढ़ाई का सपना होगा सच! भारत सरकार की 125 फ्री स्कॉलरशिप्स शुरू; जानें आवेदन प्रक्रिया
National Overseas Scholarship: विदेश में पढ़ाई का सपना होगा सच! भारत सरकार की 125 फ्री स्कॉलरशिप्स शुरू; जानें आवेदन प्रक्रिया

 विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले भारतीय छात्रों के लिए केंद्र सरकार एक सुनहरा अवसर लेकर आई है, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2026-27 के लिए ‘नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप’ (NOS) के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, इस योजना के माध्यम से देश के 125 मेधावी छात्रों को पूरी तरह से मुफ्त विदेश में पढ़ने का मौका मिलेगा।

125 छात्रों का चयन, महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण

इस योजना के तहत कुल 125 स्लॉट निर्धारित किए गए हैं सरकार ने इसमें सामाजिक समावेश का विशेष ध्यान रखा है: 

  • SC वर्ग: 115 सीटें।
  • विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियां: 06 सीटें।
  • भूमिहीन खेतिहर मजदूर और पारंपरिक कारीगर: 04 सीटें।
    महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कुल सीटों में से 30 प्रतिशत सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई हैं। 

सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च

चयनित छात्रों को आर्थिक तंगी की चिंता नहीं करनी होगी, यह एक ‘फुली-फंडेड’ स्कॉलरशिप है, जिसमें निम्नलिखित खर्चे शामिल हैं:

  • विश्वविद्यालय की पूरी ट्यूशन फीस।
  • प्रतिवर्ष रहने-खाने का भत्ता (Maintenance Allowance)।
  • आने-जाने का हवाई किराया (Airfare)।
  • वीजा शुल्क और मेडिकल इंश्योरेंस।

क्या आप पात्र हैं? (पात्रता मानदंड)

आवेदन करने से पहले इन शर्तों को जानना आवश्यक है:

  • आय सीमा: उम्मीदवार के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आयु: उम्मीदवार की उम्र 35 वर्ष (1 अप्रैल 2026 तक) से कम होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक रिकॉर्ड: पिछले क्वालिफाइंग एग्जाम (Graduation/Post Graduation) में कम से कम 60% अंक अनिवार्य हैं।
  • विश्वविद्यालय रैंकिंग: आवेदक के पास ‘QS वर्ल्ड रैंकिंग’ के टॉप-500 विश्वविद्यालयों में से किसी एक का ‘अनकंडीशनल ऑफर लेटर’ होना चाहिए। 

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल nosmsje.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, विशेषज्ञों का सुझाव है कि तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए छात्र समय सीमा से पहले ही अपने दस्तावेज जैसे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, और ऑफर लेटर तैयार कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

National Overseas Scholarship National Overseas Scholarship India
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार