Join Contact

IPL 2026 के टिकटों के लिए मची लूट! बुकिंग शुरू होते ही मिनटों में बिक रही सीटें; घर बैठे ऐसे बुक करें कंफर्म टिकट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का खुमार क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है, टूर्नामेंट का आगाज होने में अब कुछ ही समय शेष है, लेकिन फैंस के बीच टिकटों को लेकर 'डिजिटल जंग' शुरू हो गई है,जैसे ही आधिकारिक पोर्टल्स पर टिकटों की बिक्री शुरू हुई, कुछ ही मिनटों के भीतर कई स्टैंड्स की सीटें 'सोल्ड आउट' नजर आने लगीं

Published On:
IPL 2026 के टिकटों के लिए मची लूट! बुकिंग शुरू होते ही मिनटों में बिक रही सीटें; घर बैठे ऐसे बुक करें कंफर्म टिकट
IPL 2026 के टिकटों के लिए मची लूट! बुकिंग शुरू होते ही मिनटों में बिक रही सीटें; घर बैठे ऐसे बुक करें कंफर्म टिकट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का खुमार क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है, टूर्नामेंट का आगाज होने में अब कुछ ही समय शेष है, लेकिन फैंस के बीच टिकटों को लेकर ‘डिजिटल जंग’ शुरू हो गई है,जैसे ही आधिकारिक पोर्टल्स पर टिकटों की बिक्री शुरू हुई, कुछ ही मिनटों के भीतर कई स्टैंड्स की सीटें ‘सोल्ड आउट’ नजर आने लगीं।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाना है, जिसके लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

कहां और कैसे बुक करें टिकट?

IPL 2026 के लिए अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग टिकटिंग पार्टनर्स के साथ करार किया है। अगर आप भी स्टेडियम में बैठकर मैच का आनंद लेना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

आधिकारिक प्लेटफॉर्म का चुनाव

  • BookMyShow: मुंबई इंडियंस, केकेआर, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के घरेलू मैचों के लिए।
  • District (Zomato): सीएसके, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के लिए।
  • RCB की वेबसाइट: बेंगलुरु के मैचों के लिए सीधे RCB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • रजिस्ट्रेशन है जरूरी: टिकट खिड़की खुलने से पहले ही संबंधित ऐप या वेबसाइट पर अपनी लॉगिन आईडी बना लें इससे पेमेंट के समय आपका कीमती वक्त बचेगा।
    • मैच और स्टैंड चुनें: ‘IPL 2026’ कैटेगरी में जाकर अपना पसंदीदा मैच चुनें। स्टेडियम के मैप की मदद से अपने बजट के अनुसार स्टैंड और सीट का चयन करें।
    • पेमेंट प्रक्रिया: पेमेंट के लिए UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का विकल्प चुनें सफल भुगतान के बाद कन्फर्मेशन मैसेज और ई-टिकट आपके ईमेल/व्हाट्सएप पर भेज दिया जाएगा।

      कितनी है टिकटों की कीमत?

      इस बार टिकटों की कीमतों में काफी विविधता देखी जा रही है, लखनऊ के मैचों के लिए शुरुआती कीमत ₹1,000 है, वहीं आरसीबी के घरेलू मैचों के लिए फैंस को न्यूनतम ₹3,750 खर्च करने पड़ रहे हैं, प्रीमियम स्टैंड्स और हॉस्पिटैलिटी बॉक्स की कीमतें ₹65,000 तक जा रही हैं।

      धोखाधड़ी से बचें: विशेषज्ञों की सलाह

      भारी मांग का फायदा उठाकर कई फर्जी वेबसाइट्स भी सक्रिय हो गई हैं, बीसीसीआई ने फैंस को सलाह दी है कि वे केवल अधिकृत पार्टनर्स (BookMyShow, District या टीम वेबसाइट) से ही टिकट खरीदें। सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति से टिकट खरीदना जोखिम भरा हो सकता है।

      टिकट बुकिंग शुरू होने के कम से कम 10 मिनट पहले लॉगिन कर लें और हाई-स्पीड इंटरनेट का उपयोग करें, क्योंकि लोकप्रिय मैचों की सीटें पलक झपकते ही बुक हो रही हैं।

      IPL 2026 IPL 2026 Tickets Heres How to Book from Home
      Author
      info@ortpsa.in

      Leave a Comment

      संबंधित समाचार