Join Contact

India Post GDS रिजल्ट अपडेट: खत्म होने वाला है दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार; जानें किस दिन जारी होगी GDS 2nd Merit List

भारतीय डाक विभाग (India Post) द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट (2nd Merit List) का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, विभाग द्वारा पहली मेरिट लिस्ट के दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दूसरी सूची जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है

Published On:
India Post GDS रिजल्ट अपडेट: खत्म होने वाला है दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार; जानें किस दिन जारी होगी GDS 2nd Merit List
India Post GDS रिजल्ट अपडेट: खत्म होने वाला है दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार; जानें किस दिन जारी होगी GDS 2nd Merit List

 भारतीय डाक विभाग (India Post) द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट (2nd Merit List) का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, विभाग द्वारा पहली मेरिट लिस्ट के दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दूसरी सूची जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। 

अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है लिस्ट

सूत्रों और हालिया मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इंडिया पोस्ट GDS 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट अप्रैल 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जा सकती है, बता दें कि पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी हुई थी, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को 23 मार्च तक अपने दस्तावेजों की जांच कराने का समय दिया गया था। 

मेरिट आधारित चयन और रिक्तियां

इस साल इंडिया पोस्ट लगभग 44,228 रिक्त पदों को भरने जा रहा है। इन पदों पर चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की गई है; उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा (मैट्रिक) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए हो रहा है। 

कट-ऑफ में मिल सकती है राहत

पहली सूची में कई सर्कल्स का कट-ऑफ 95% से 100% के बीच रहने के कारण कई योग्य उम्मीदवार चयन से चूक गए थे विशेषज्ञों का मानना है कि दूसरी मेरिट लिस्ट में कट-ऑफ में 2% से 5% तक की गिरावट देखी जा सकती है, जिससे 85% से ऊपर अंक वाले उम्मीदवारों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

जैसे ही विभाग परिणाम घोषित करेगा, उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर अपना नाम चेक कर सकेंगे:

  • आधिकारिक पोर्टल indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Selection List’ के सेक्शन में जाएं।
  • अपने राज्य (सर्कल) का चुनाव करें।
  • ‘GDS 2026: List-II’ पीडीएफ को डाउनलोड करें।
  • सर्च बार में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम डालकर रिजल्ट चेक करें।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर सूचना भेजी जाएगी।

GDS 2nd Merit List India Post GDS
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार