Join Contact

Apaar ID: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे चक्कर! मात्र 5 मिनट में ऐसे करें डाउनलोड, ये रहे 6 स्टेप्स

केंद्र सरकार की 'वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी' योजना के तहत अब छात्रों के लिए अपने शैक्षणिक दस्तावेजों को संभालना और एक्सेस करना बेहद आसान हो गया है, शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरु की गई APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) अब छात्रों के डिजिटल सफर का आधार बन रही है, खास बात यह है कि अब आपको अपनी मार्कशीट या सर्टिफिकेट के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे

Published On:
Apaar ID: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे चक्कर! मात्र 5 मिनट में ऐसे करें डाउनलोड, ये रहे 6 स्टेप्स
Apaar ID: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे चक्कर! मात्र 5 मिनट में ऐसे करें डाउनलोड, ये रहे 6 स्टेप्स

केंद्र सरकार की ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ योजना के तहत अब छात्रों के लिए अपने शैक्षणिक दस्तावेजों को संभालना और एक्सेस करना बेहद आसान हो गया है, शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरु की गई APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) अब छात्रों के डिजिटल सफर का आधार बन रही है, खास बात यह है कि अब आपको अपनी मार्कशीट या सर्टिफिकेट के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे, आप घर बैठे महज 5 मिनट में अपनी डिजिटल आईडी डाउनलोड कर सकते हैं। 

क्या है APAAR ID और क्यों है जरूरी?

अपार आईडी एक 12-अंकों का यूनिक कोड है, जो छात्र के स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक के सभी रिकॉर्ड्स (डिग्री, डिप्लोमा, स्कॉलरशिप और खेलकूद के सर्टिफिकेट) को एक ही जगह ‘डिजिटल लॉकर’ की तरह सुरक्षित रखता है, इससे एडमिशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पारदर्शी और तेज हो जाती है। 

डाउनलोड करने के 6 सबसे आसान स्टेप्स

यदि आपने पंजीकरण करा लिया है, तो आप इन चरणों का पालन कर अपनी आईडी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं:

  • सबसे पहले अपने फोन में DigiLocker ऐप खोलें या इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें।
  •  अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार कार्ड के जरिए साइन-इन करें। सुरक्षा के लिए 6-अंकों का पिन दर्ज करें।
  • होम पेज पर दिख रहे ‘Search’ आइकन पर क्लिक करें।
  •  सर्च बार में ‘APAAR ID’ या ‘ABC ID’ टाइप करें, ड्रॉपडाउन लिस्ट से अपने संबंधित विकल्प को चुनें।
  •  यहाँ आपसे कुछ बेसिक जानकारी मांगी जाएगी, जैसे आपका नाम, संस्थान (School/College) का नाम और एडमिशन का साल। इसे भरकर सबमिट करें।
  •  ‘Get Document’ पर क्लिक करते ही आपकी आईडी ‘Issued Documents’ सेक्शन में सेव हो जाएगी, यहाँ से आप इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। 

डिजिटल क्रांति से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर

यह आईडी न केवल छात्रों का समय बचाएगी, बल्कि फर्जी दस्तावेजों की समस्या पर भी लगाम लगाएगी, 18 वर्ष से कम उम्र के छात्रों के लिए स्कूलों के माध्यम से माता-पिता की सहमति के बाद इसे बनवाया जा सकता है। 

Apaar ID
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार