Join Contact

युद्ध का उल्टा असर! सोना ₹40,000 और चांदी ₹1.93 लाख हुई सस्ती; आसमान से जमीन पर गिरे रेट, खरीदारी का सुनहरा मौका

सर्राफा बाजार से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है वैश्विक उथल-पुथल और युद्ध के बीच, जहां निवेशक दाम बढ़ने की आशंका जता रहे थे, वहीं इसके उलट सोने और चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, आसमान छू रहे सोने के दाम अब जमीन पर आ गिरे हैं, ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोना अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग ₹40,000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है, वहीं चांदी की कीमतों में ₹1.93 लाख प्रति किलो की भारी कटौती देखी गई है

Published On:
युद्ध का उल्टा असर! सोना ₹40,000 और चांदी ₹1.93 लाख हुई सस्ती; आसमान से जमीन पर गिरे रेट, खरीदारी का सुनहरा मौका
युद्ध का उल्टा असर! सोना ₹40,000 और चांदी ₹1.93 लाख हुई सस्ती; आसमान से जमीन पर गिरे रेट, खरीदारी का सुनहरा मौका

सर्राफा बाजार से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है वैश्विक उथल-पुथल और युद्ध के बीच, जहां निवेशक दाम बढ़ने की आशंका जता रहे थे, वहीं इसके उलट सोने और चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, आसमान छू रहे सोने के दाम अब जमीन पर आ गिरे हैं, ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोना अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग ₹40,000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है, वहीं चांदी की कीमतों में ₹1.93 लाख प्रति किलो की भारी कटौती देखी गई है।

कीमतों में क्यों आया ‘भूकंप’?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि युद्ध की अनिश्चितता के बीच निवेशकों द्वारा की गई भारी ‘प्रॉफिट बुकिंग’ (मुनाफावसूली) ने कीमतों को नीचे धकेल दिया है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर आए बदलावों ने सोने-चांदी की चमक फीकी कर दी है।

आज के ताजा भाव पर एक नजर

  • सोना (Gold): रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसलकर अब सोना ₹40,000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है वर्तमान में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत ₹1,48,000 के आसपास बनी हुई है।
  • चांदी (Silver): चांदी की कीमतों में सबसे अधिक गिरावट आई है। ₹3.85 लाख के शिखर से गिरकर चांदी अब ₹1.92 लाख तक सस्ती हो चुकी है, जिससे यह ₹2.30 लाख से ₹2.40 लाख प्रति किलो के दायरे में आ गई है।

निवेशकों और ग्राहकों के लिए ‘गोल्डन चांस’

शादियों के सीजन से ठीक पहले आई इस गिरावट ने आम ग्राहकों के चेहरे पर खुशी ला दी है, बाजार के जानकारों का कहना है कि कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट बार-बार नहीं आती यह उन लोगों के लिए निवेश का ‘सुनहरा मौका’ है जो लंबे समय से रेट कम होने का इंतजार कर रहे थे हालांकि, एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि बाजार में अस्थिरता को देखते हुए टुकड़ों में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

Good Time to Buy Gold
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार