Join Contact

CBSE 10th Result 2026: आज आ सकता है सीबीएसई बोर्ड का 10th रिजल्ट, डिजीलॉकर से ऐसे करें रिजल्ट चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं कक्षा के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो सकता है, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार, बोर्ड आज यानी 14 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है, हालांकि, बोर्ड की ओर से समय को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि नतीजे दोपहर तक लाइव कर दिए जाएंगे

Published On:
CBSE 10th Result 2026: आज आ सकता है सीबीएसई बोर्ड का 10th रिजल्ट, डिजीलॉकर से ऐसे करें रिजल्ट चेक
CBSE 10th Result 2026: आज आ सकता है सीबीएसई बोर्ड का 10th रिजल्ट, डिजीलॉकर से ऐसे करें रिजल्ट चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं कक्षा के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो सकता है, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार, बोर्ड आज यानी 14 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है, हालांकि, बोर्ड की ओर से समय को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि नतीजे दोपहर तक लाइव कर दिए जाएंगे। 

इस वर्ष परिणामों के जल्दी आने का मुख्य कारण मई में प्रस्तावित दूसरे चरण (Session 2) की बोर्ड परीक्षाएं मानी जा रही हैं। छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा ‘डिजीलॉकर’ (DigiLocker) के जरिए भी देख और डाउनलोड कर सकेंगे। 

DigiLocker पर ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की स्थिति में डिजिलॉकर एक सुरक्षित विकल्प है। छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करें: 

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट (digilocker.gov.in) पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार कार्ड और 6 अंकों के सुरक्षा पिन की मदद से लॉगिन करें।
  •  होमपेज पर ‘Education’ कैटेगरी में जाकर ‘Central Board of Secondary Education’ को चुनें।
  • इसके बाद ‘Class X Marksheet’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  •  ‘Get Document’ पर क्लिक करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर होगी, इसे भविष्य के लिए सेव या प्रिंट कर लें। 

इन वेबसाइटों पर भी रहेगी नजर

छात्र अपना परिणाम निम्नलिखित आधिकारिक पोर्टल पर भी देख सकते हैं:

  • cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbse.gov.in

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार रखें, इसके अलावा, परिणाम उमंग ऐप (UMANG App) और एसएमएस (SMS) के जरिए भी उपलब्ध कराए जाएंगे। 

CBSE 10th Result 2026
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार