
भारत के विभिन्न राज्यों में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते 13 से 19 अप्रैल 2026 के बीच बैंक कामकाज प्रभावित रहने वाला है अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की यह लिस्ट जरूर देख लें, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
Table of Contents
सावधान: इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक
अप्रैल का यह हफ्ता छुट्टियों से भरा है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती और क्षेत्रीय नववर्ष (बैसाखी, बिहू, विशु) के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंकों में ताले लटके रहेंगे। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि सभी राज्यों में छुट्टियां एक समान नहीं हैं।
छुट्टियों का पूरा ब्यौरा (13-19 अप्रैल)
- 14 अप्रैल (मंगलवार): डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर लगभग पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, इसी दिन तमिलनाडु में तमिल नववर्ष, पंजाब में बैसाखी और केरल में विशु की भी छुट्टी रहेगी।
- 15 अप्रैल (बुधवार): हिमाचल दिवस और बंगाली नववर्ष (नबा बरषा) के कारण हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बैंकों का अवकाश रहेगा। साथ ही असम में बोहाग बिहू की छुट्टी शुरू होगी।
- 16 अप्रैल (गुरुवार): असम में बोहाग बिहू का जश्न जारी रहने के कारण गुवाहाटी और आसपास के क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे।
- 19 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश होने के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
डिजिटल सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर
भले ही बैंकों की शाखाएं बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है, ATM, नेट बैंकिंग, UPI (Google Pay, PhonePe) और मोबाइल बैंकिंग जैसी ऑनलाइन सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी आप पैसे ट्रांसफर करने या अन्य डिजिटल लेनदेन के लिए इनका उपयोग कर सकते हैं।
















