
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बड़ा धमाका करते हुए बजाज ऑटो ने दुनिया की पहली सीएनजी मोटरसाइकिल Bajaj Freedom 125 लॉन्च कर दी है, यह बाइक उन मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, कंपनी का दावा है कि इस बाइक के इस्तेमाल से ईंधन पर होने वाला रोजाना का खर्च 70% तक कम हो जाएगा।
Table of Contents
दुनिया की पहली ड्यूल-फ्यूल तकनीक
बजाज फ्रीडम 125 की सबसे बड़ी खासियत इसका CNG और पेट्रोल दोनों पर चलना है, इसमें 2 किलोग्राम का सीएनजी टैंक और 2 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है, बाइक के हैंडल पर एक स्विच दिया गया है, जिसकी मदद से राइडर चलती बाइक में भी अपनी सुविधानुसार ईंधन का चुनाव कर सकता है।
माइलेज के मामले में ‘धांसू’
माइलेज के शौकीनों के लिए यह बाइक गेम-चेंजर साबित हो रही है। कंपनी के टेस्टिंग डेटा के अनुसार:
- CNG माइलेज: यह बाइक 1 किलोग्राम सीएनजी में 102 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।
- पेट्रोल माइलेज: पेट्रोल मोड पर यह लगभग 65 किमी/लीटर का माइलेज देती है।
- कुल रेंज: दोनों टैंक फुल होने पर यह बाइक एक बार में 330 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर सकती है।
कीमत और वेरिएंट्स
बजाज ने इसे तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में बाजार में उतारा है, ताकि हर बजट के ग्राहक इसे खरीद सकें:
- Freedom 125 NG04 Drum: इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹86,000 (एक्स-शोरूम) है।
- Freedom 125 NG04 Drum LED: मिड-वेरिएंट की कीमत ₹1.04 लाख के आसपास है।
- Freedom 125 NG04 Disc LED: टॉप मॉडल, जो ब्लूटूथ और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स से लैस है, इसकी कीमत ₹1.10 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
दमदार इंजन और सुरक्षा
इस बाइक में 125cc का एयर-कूल्ड इंजन लगा है, जो 9.5 PS की पावर जेनरेट करता है, सुरक्षा के लिहाज से बजाज ने सीएनजी सिलेंडर को सीट के नीचे सुरक्षित ढांचे में फिट किया है, जिसे कई कड़े क्रैश टेस्ट से गुजारा गया है। लंबी और आरामदायक सीट इसे डेली कम्यूट के लिए और भी बेहतर बनाती है।
















