
यदि आपके आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि या पते में कोई छोटी सी भी गलती है, तो इसे हल्के में न लें, आपकी यह लापरवाही आपकी पेंशन, सरकारी सब्सिडी और बैंकिंग सेवाओं पर भारी पड़ सकती है, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने डेटा सुरक्षा और पारदर्शिता के मद्देनजर अब तक 2.5 करोड़ से अधिक आधार कार्डों को निष्क्रिय (Deactivate) कर दिया है।
Table of Contents
सरकारी लाभों पर मंडरा रहा है खतरा
आधार में विसंगति होने का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। अगर आधार का डेटा सरकारी रिकॉर्ड से मेल नहीं खाता, तो पेंशन पेमेंट और एलपीजी सब्सिडी (LPG Subsidy) जैसी कल्याणकारी योजनाओं का पैसा अटक सकता है, इतना ही नहीं, बैंक खाते का केवाईसी (KYC) अधूरा होने पर आपका अकाउंट फ्रीज किया जा सकता है, जिससे यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन में भी दिक्कत आएगी।
1 जनवरी से पैन पर भी होगा असर
नियमों के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से बिना आधार लिंक वाले पैन कार्ड निष्क्रिय किए जा सकते हैं। इससे न केवल इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने में समस्या होगी, बल्कि फंसा हुआ रिफंड मिलना भी मुश्किल हो जाएगा।
अपडेट के लिए सरकार दे रही है सुनहरा मौका
यूआईडीएआई (UIDAI) ने नागरिकों को राहत देते हुए कुछ महत्वपूर्ण समय सीमाएं तय की हैं:
- 14 जून 2026 तक मुफ्त सेवा: यदि आपका आधार 10 साल पुराना है, तो आप myAadhaar पोर्टल पर पहचान और पते के दस्तावेज मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
- बच्चों के लिए बायोमेट्रिक जरूरी: 5 से 7 साल और 15 से 17 साल के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक निशुल्क उपलब्ध है।
- Aadhaar 2.0 ऐप: मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट करने के लिए सरकार ने नया ऐप भी लॉन्च किया है, जिससे घर बैठे काम आसान हो जाएगा।
कैसे करें सुधार?
विवरण सही करने के लिए आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Document Update’ विकल्प चुन सकते हैं। फोटो या बायोमेट्रिक में बदलाव के लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा।
















