
देश में स्वरोजगार (Self-Employment) को बढ़ावा देने के लिए अब बड़े निवेश या बड़ी फैक्ट्रियों की जरूरत नहीं रह गई है,अगर आप भी नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, तो अब वक्त है खुद का बॉस बनने का विशेषज्ञों के अनुसार, घर के एक छोटे से हिस्से से शुरू किए जा सकने वाले ‘लघु उद्योग’ (Small Scale Industries) आज की अर्थव्यवस्था में गेम-चेंजर साबित हो रहे हैं।
Table of Contents
पेपर प्लेट और कप मेकिंग मशीन
शादियों और पार्टियों के सीजन में डिस्पोजेबल बर्तनों की मांग चरम पर होती है। प्लास्टिक बैन होने के बाद पेपर प्लेट्स की खपत और बढ़ गई है। एक छोटी ऑटोमैटिक मशीन लगाकर आप रोजाना हजारों प्लेट बना सकते हैं।
अगरबत्ती बनाने की मशीन
भारत में अगरबत्ती का बाजार कभी मंदा नहीं होता। छोटी ऑटोमैटिक अगरबत्ती मशीन काफी कम जगह घेरती है और इसे ऑपरेट करना भी आसान है। इसे बनाकर आप स्थानीय बाजारों और किराना स्टोर पर सीधे सप्लाई कर सकते हैं।
मसाला पिसाई (Grinding) मशीन
शुद्ध मसालों की मांग हर घर में है। आप हल्दी, मिर्च और धनिया जैसे मसालों को पीसकर अपनी ब्रांडिंग के साथ पैकेट में बेच सकते हैं। यह बिजनेस कम लागत में सबसे ज्यादा मार्जिन देने वाले कामों में से एक है।
नूडल्स/चाउमीन मेकिंग मशीन
फास्ट फूड के बढ़ते चलन ने नूडल्स मेकिंग बिजनेस को काफी मुनाफे वाला बना दिया है। एक छोटी नूडल मेकिंग मशीन से आप मैदा या आटे के नूडल्स बनाकर स्थानीय रेस्टोरेंट्स और ठेलों पर सप्लाई कर सकते हैं।
रुई बत्ती (Cotton Wicks) बनाने की मशीन
मंदिरों और घरों में रोज इस्तेमाल होने वाली रुई की बत्ती बनाने का काम बेहद सरल है, इसकी मशीन बहुत सस्ती आती है और आप इसे खाली समय में चलाकर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
बटन मेकिंग मशीन
टेलरिंग और गारमेंट इंडस्ट्री में बटनों की डिमांड हमेशा बनी रहती है। अलग-अलग डिजाइन और फैंसी बटन बनाने की छोटी मशीन घर के किसी भी कोने में फिट हो सकती है।
चप्पल बनाने की मशीन (Slipper Making)
हवाई चप्पल एक ऐसी जरूरत है जो कभी खत्म नहीं होगी। इसकी मैनुअल या सेमी-ऑटोमैटिक मशीन लगाकर आप रोजाना 100 से 200 जोड़ी चप्पलें तैयार कर सकते हैं, जिससे महीने की कमाई शानदार रहती है।
सरकारी मदद और लोन की सुविधा
हौसला बढ़ाने वाली बात यह है कि इन छोटे व्यवसायों के लिए सरकार ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ (PMMY) और ‘MSME’ के तहत आसान ऋण उपलब्ध करा रही है। इसके जरिए आप मशीन खरीदने के लिए 80% तक का लोन ले सकते हैं।
















