
बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर है, केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ (PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana) अब देश के करोड़ों घरों को रोशन करने के साथ-साथ बिजली बिल के झंझट को जड़ से खत्म करने की तैयारी में है, इस योजना के तहत न केवल आपको 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी, बल्कि सरकार सोलर पैनल लगवाने के लिए भारी-भरकम सब्सिडी भी प्रदान कर रही है।
Table of Contents
क्या है योजना और कितनी मिलेगी सब्सिडी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाना है। योजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी सब्सिडी संरचना है:
- 1 किलोवाट सिस्टम के लिए: ₹30,000 की सब्सिडी।
- 2 किलोवाट सिस्टम के लिए: ₹60,000 की सब्सिडी।
- 3 किलोवाट या उससे अधिक के लिए: अधिकतम ₹78,000 तक की वित्तीय सहायता।
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि कोई परिवार 3 किलोवाट का सोलर सेटअप लगवाता है, तो उसे सरकार से ₹78,000 की सीधी मदद मिलेगी, जिससे निवेश की लागत काफी कम हो जाएगी।
बचत का डबल डोज
इस योजना से जुड़ने वाले परिवारों को दोहरा फायदा होगा, पहला, हर महीने 300 यूनिट तक बिजली पूरी तरह मुफ्त मिलेगी, दूसरा यदि आपके सोलर पैनल से अतिरिक्त बिजली पैदा होती है, तो उसे आप बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) को बेचकर अतिरिक्त कमाई भी कर सकते हैं।
यह भी देखें: UP Tubewell Subsidy: सिंचाई की टेंशन खत्म! नलकूप लगवाने पर यूपी सरकार दे रही 80% सब्सिडी; किसानों के लिए बंपर योजना
मोबाइल से ऑनलाइन अप्लाई करने का आसान तरीका
अब आवेदन के लिए आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरुरत नहीं है, आप अपने स्मार्टफोन से ही कुछ मिनटों में आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाएं या ‘PM-Surya Ghar’ ऐप डाउनलोड करें।
- अपना राज्य, बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) का नाम और अपना कंज्यूमर नंबर (जो बिजली बिल पर होता है) दर्ज करें।
- अपना मोबाइल नंबर और ईमेल वेरीफाई करने के बाद, फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और अपना लेटेस्ट बिजली बिल अपलोड करें।
- आवेदन के बाद तकनीकी व्यवहार्यता की जांच होगी। मंजूरी मिलने के बाद आप सरकार द्वारा रजिस्टर्ड वेंडर से सोलर पैनल लगवा सकते हैं।
- पैनल लगने और नेट-मीटरिंग के बाद, पोर्टल पर अपने बैंक खाते की जानकारी दें, 30 दिनों के भीतर सब्सिडी की राशि सीधे आपके खाते में क्रेडिट कर दी जाएगी।
कौन उठा सकता है लाभ?
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए, साथ ही, उसके पास सोलर पैनल लगाने के लिए पक्की छत और एक वैध बिजली कनेक्शन होना अनिवार्य है।
















