
अगर आप भी घर या दुकान पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं, लेकिन उनके भारी-भरकम वजन और टूटने के डर से परेशान हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है, टेक बाजार में अब ‘फ्लेक्सिबल सोलर पैनल्स’ (Flexible Solar Panels) ने एंट्री कर ली है, ये पैनल न केवल दिखने में स्लिम और स्टाइलिश हैं, बल्कि इन्हें कागज की तरह कहीं भी मोड़ा और लगाया जा सकता है।
Table of Contents
टूटने का झंझट हमेशा के लिए खत्म
पारंपरिक सोलर पैनल कांच के बने होते हैं, जिससे उनके गिरने या पत्थर लगने पर टूटने का खतरा हमेशा बना रहता है। लेकिन इन नए फ्लेक्सिबल पैनल्स में कांच की जगह टिकाऊ पॉलीमर (ETFE) का इस्तेमाल किया गया है। ये इतने मजबूत हैं कि ओले गिरने या हल्का दबाव पड़ने पर भी सुरक्षित रहते हैं।
‘Peel and Stick’ तकनीक: न स्टैंड की जरूरत, न ड्रिलिंग की
इन पैनल्स की सबसे बड़ी खासियत इनका ‘पील एंड स्टिक’ (Peel & Stick) फीचर है। इनके पीछे एक खास तरह का गोंद (Adhesive) लगा होता है। आपको बस पीछे की सुरक्षात्मक परत हटानी है और इसे किसी भी समतल या घुमावदार सतह पर चिपका देना है। इसे लगाने के लिए आपको महंगे लोहे के स्टैंड या छत में छेद करने की कोई जरूरत नहीं है।
वजन में 70% तक हल्के
फ्लेक्सिबल पैनल्स वजन में बेहद हल्के होते हैं, जहां एक साधारण 200 वॉट का पैनल लगभग 12-15 किलो का होता है, वहीं फ्लेक्सिबल वर्जन का वजन महज 4.5 से 5 किलो के आसपास रहता है, इस वजह से इन्हें कैंपिंग वैन (RV), नावों, टेढ़ी-मेढ़ी छतों या पानी की टंकियों पर भी आसानी से फिट किया जा सकता है।
क्या है कीमत और वारंटी?
भारतीय बाजार में ये पैनल आधुनिक तकनीक के कारण सामान्य पैनलों से थोड़े महंगे हो सकते हैं।
- कीमत: वर्तमान में इनकी कीमत लगभग ₹45 से ₹65 प्रति वॉट के बीच चल रही है।
- वारंटी: कंपनियां इन पर आमतौर पर 5 से 12 साल तक की वारंटी दे रही हैं।
प्रमुख कंपनियां: भारत में लूूम सोलर (Loom Solar) और वारी (Waaree) जैसी दिग्गज कंपनियां इन पैनल्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार में बेच रही हैं।
खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चूंकि ये पैनल सीधे सतह पर चिपक जाते हैं, इसलिए इनके नीचे हवा का वेंटिलेशन कम होता है, अधिक गर्मी वाली जगहों पर इनके आउटपुट में थोड़ी कमी आ सकती है, हालांकि, पोर्टेबिलिटी और सुरक्षा के लिहाज से यह आज की तारीख में सबसे बेहतरीन विकल्प बनकर उभरे हैं।
















