Join Contact

JAC Board Result 2026: क्या रात में जारी हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? वायरल स्क्रीनशॉट का ये है पूरा सच, जानें बड़ी अपडेट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा मैट्रिक यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच एक बड़ी स्पष्टीकरण सामने आई है, रात में रिजल्ट जारी होने के दावों और वायरल स्क्रीनशॉट ने लाखों छात्रों और अभिभावकों को असमंजस में डाल दिया है

Published On:
JAC Board Result 2026: क्या रात में जारी हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? वायरल स्क्रीनशॉट का ये है पूरा सच, जानें बड़ी अपडेट
JAC Board Result 2026: क्या रात में जारी हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? वायरल स्क्रीनशॉट का ये है पूरा सच, जानें बड़ी अपडेट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा मैट्रिक यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच एक बड़ी स्पष्टीकरण सामने आई है, रात में रिजल्ट जारी होने के दावों और वायरल स्क्रीनशॉट ने लाखों छात्रों और अभिभावकों को असमंजस में डाल दिया है।

क्या रात में जारी हुआ मैट्रिक का रिजल्ट?

सोशल मीडिया पर 17-18 अप्रैल की दरमियानी रात से ही यह खबर तेजी से फैल रही है कि JAC बोर्ड ने गुपचुप तरीके से 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, इसके साथ ही कुछ छात्रों के ‘रिजल्ट’ वाले स्क्रीनशॉट भी शेयर किए जा रहे हैं।

सच यह है कि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक रूप से रिजल्ट की घोषणा नहीं की है। तकनीकी रूप से वेबसाइट पर कुछ लिंक सक्रिय होने या डेटा टेस्टिंग की वजह से कुछ समय के लिए पोर्टल पर हलचल देखी गई थी, जिसे कई लोगों ने ‘रिजल्ट आउट’ समझ लिया।

वायरल स्क्रीनशॉट का क्या है सच?

वायरल हो रहे ज्यादातर स्क्रीनशॉट या तो पुराने वर्षों के हैं या फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से तैयार किए गए हैं, झारखंड बोर्ड के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होती, तब तक किसी भी लिंक को वैध न माना जाए वेबसाइट पर आया ‘एरर’ (Error) इस बात का संकेत है कि पोर्टल अभी मेंटेनेंस और डेटा अपलोडिंग की प्रक्रिया में है।

कब आएगा 10वीं का असली रिजल्ट?

नवीनतम अपडेट के अनुसार, झारखंड बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 20 अप्रैल 2026 को जारी होने की सबसे अधिक संभावना है, कॉपियों का मूल्यांकन और टॉपर्स का वेरिफिकेशन अंतिम चरण में है। 

छात्र इन आधिकारिक वेबसाइटों पर अपनी नजर बनाए रखें

  • jacresults.com
  • jac.jharkhand.gov.in

अन्य कक्षाओं का क्या है हाल?

आपको बता दें कि JAC बोर्ड ने हाल ही में 8वीं, 9वीं और 11वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं, अब केवल 10वीं और 12वीं (विज्ञान, वाणिज्य और कला) के नतीजों का इंतजार है। उम्मीद जताई जा रही है कि 10वीं के साथ या उसके एक-दो दिन बाद 12वीं के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। 

JAC Board Result 2026
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार