Join Contact

दिल्ली वालों सावधान! बिना पट्टे के कुत्ता घुमाया तो लगेगा ₹1000 का जुर्माना; संसद में पेश हुआ नया ‘जन विश्वास’ कानून

राजधानी दिल्ली में पालतू जानवरों को लेकर नियम अब और भी सख्त होने जा रहे हैं, संसद में पेश किए गए 'जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2026' के तहत नागरिक अनुशासन से जुड़े जुर्माने की राशियों में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है, इस नए कानून के केंद्र में दिल्ली नगर निगम (MCD) के वे नियम हैं, जो सार्वजनिक सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े हैं

Published On:
दिल्ली वालों सावधान! बिना पट्टे के कुत्ता घुमाया तो लगेगा ₹1000 का जुर्माना; संसद में पेश हुआ नया 'जन विश्वास' कानून
दिल्ली वालों सावधान! बिना पट्टे के कुत्ता घुमाया तो लगेगा ₹1000 का जुर्माना; संसद में पेश हुआ नया ‘जन विश्वास’ कानून

राजधानी दिल्ली में पालतू जानवरों को लेकर नियम अब और भी सख्त होने जा रहे हैं, संसद में पेश किए गए ‘जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2026’ के तहत नागरिक अनुशासन से जुड़े जुर्माने की राशियों में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है, इस नए कानून के केंद्र में दिल्ली नगर निगम (MCD) के वे नियम हैं, जो सार्वजनिक सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े हैं।

बिना पट्टे के कुत्ता घुमाना पड़ेगा महंगा

नए विधेयक के मुताबिक, यदि कोई मालिक अपने पालतू कुत्ते को सार्वजनिक सड़क या स्थान पर बिना पट्टे (Leash) के घुमाता पाया गया, तो जुर्माना सीधे 20 गुना बढ़ जाएगा, अभी तक इसके लिए मात्र ₹50 का प्रावधान था, जिसे अब बढ़ाकर ₹1,000 करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, खतरनाक नस्ल के कुत्तों के मुँह पर ‘मजल’ (जाब) न होने पर भी ₹1,000 का दंड देना होगा। 

सड़क पर मवेशी बांधने और गंदगी फैलाने पर भी सख्ती

सिर्फ पालतू कुत्ते ही नहीं, बल्कि सड़कों पर मवेशी (गाय-भैंस) बांधने वालों पर भी गाज गिरेगी, इसके लिए जुर्माना ₹100 से बढ़ाकर ₹1,000 कर दिया गया है। सार्वजनिक स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए खुले में पेशाब करने पर अब ₹50 के बजाय ₹500 का जुर्माना लगेगा।

क्यों लाया गया यह बदलाव?

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा पेश किए गए इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य दशकों पुराने और मामूली जुर्माने की दरों को वर्तमान समय के अनुसार तर्कसंगत बनाना है, सरकार का मानना है कि जुर्माने की राशि बढ़ने से नागरिक नियमों के प्रति अधिक सजग होंगे और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली असुविधाओं में कमी आएगी।

Walking a Pet Dog in Delhi Without a Leash You Will Face an Immediate Fine
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार