Join Contact

सावधान! यात्रा से पहले देख लें कैंसिल ट्रेनों की नई लिस्ट; छत्तीसगढ़ रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के विभिन्न रेल मंडलों में चल रहे विकास कार्यों और ट्रैक अपग्रेडेशन के चलते रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है

Published On:
सावधान! यात्रा से पहले देख लें कैंसिल ट्रेनों की नई लिस्ट; छत्तीसगढ़ रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
सावधान! यात्रा से पहले देख लें कैंसिल ट्रेनों की नई लिस्ट; छत्तीसगढ़ रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के विभिन्न रेल मंडलों में चल रहे विकास कार्यों और ट्रैक अपग्रेडेशन के चलते रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

यह भी देखें: एक कमरे से शुरू करें अचार का सुपरहिट बिजनेस! कम लागत में लाखों की कमाई; जानें किन सरकारी NOC और लाइसेंस की होगी जरूरत

क्यों रद्द की जा रही हैं ट्रेनें?

रेलवे प्रशासन के अनुसार, नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर वाशेबल एप्रन का निर्माण कार्य और भिलाई-रायपुर सेक्शन के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम चल रहा है, इसके अलावा, सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे समय-समय पर ट्रैक मेंटेनेंस के लिए ट्रैफिक ब्लॉक ले रहा है, जिसके कारण यात्री सेवाओं पर सीधा असर पड़ा है।

प्रमुख रद्द रहने वाली ट्रेनें (मार्च-अप्रैल 2026)

कैंसिल ट्रेनों की सूची में एक्सप्रेस और मेमू पैसेंजर दोनों शामिल हैं, मुख्य रुप से ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी:

  • छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237/18238): कोरबा से अमृतसर और अमृतसर से बिलासपुर के बीच चलने वाली यह प्रमुख ट्रेन 2 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
  • हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम (12808): अप्रैल महीने की विभिन्न तारीखों (7 से 25 अप्रैल के बीच) पर यह सेवा उपलब्ध नहीं होगी।
  • गोंडवाना एक्सप्रेस (12410): हजरत निजामुद्दीन से रायगढ़ के बीच चलने वाली इस ट्रेन के परिचालन पर भी अप्रैल में असर पड़ेगा।
  • लोकल मेमू ट्रेनें: रायपुर-डोंगरगढ़, डोंगरगढ़-गोंदिया और गोंदिया-रायपुर के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेनें भी बीच-बीच में रद्द की गई हैं।

यह भी देखें: कहीं आपका फोन चोरी का तो नहीं? सिर्फ 1 मैसेज से खुल जाएगी पोल; असली और नकली स्मार्टफोन की पहचान करने का सबसे आसान तरीका

शॉर्ट टर्मिनेशन से बढ़ेगी परेशानी

सिर्फ ट्रेनें रद्द ही नहीं हो रही हैं, बल्कि लगभग 30 से अधिक ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त (Short Terminate) किया जा रहा है, इसका मतलब है कि कई ट्रेनें रायपुर या दुर्ग स्टेशन तक ही आएंगी और वहीं से वापस लौट जाएंगी, ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए निजी वाहनों या बसों का सहारा लेना पड़ सकता है।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस NTES (National Train Enquiry System) ऐप या वेबसाइट पर जरुर चेक कर लें, इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिए भी अपडेट लिया जा सकता है।

Chhattisgarh News in Hindi Railways News Train Cancelled of Chhattisgarh Route
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार