
देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalaya) में अपने बच्चों का दाखिला कराने का सपना देख रहे अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश की प्रक्रिया आगामी 15 मार्च से आधिकारिक तौर पर शुरु हो रही है, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
Table of Contents
10 अप्रैल तक खुला रहेगा पोर्टल
मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की खिड़की 15 मार्च से खुलेगी, जो 10 अप्रैल 2026 तक सक्रिय रहेगी अभिभावक KVS के आधिकारिक पोर्टल kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि कक्षा 1 के लिए चयन लॉटरी सिस्टम के आधार पर किया जाता है।
फॉर्म भरने से पहले ये 8 डॉक्यूमेंट्स कर लें तैयार
रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या आवेदन रद्द होने से बचने के लिए संगठन ने 8 प्रमुख दस्तावेजों की सूची जारी की है:
- जन्म प्रमाण पत्र: आयु की पुष्टि के लिए नगर निगम या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
- बच्चे की फोटो: एक डिजिटल पासपोर्ट साइज फोटो (साइज 256 KB से कम)।
- निवास प्रमाण पत्र: बिजली बिल, आधार कार्ड या रेंट एग्रीमेंट, जो यह दर्शाए कि आप विद्यालय के निर्धारित दायरे में रहते हैं।
- आधार कार्ड: बच्चे और अभिभावक का आधार कार्ड पहचान के तौर पर जरूरी है।
- जाति प्रमाण पत्र: SC/ST या OBC श्रेणी के तहत लाभ लेने वाले आवेदकों के लिए।
- सर्विस सर्टिफिकेट: सरकारी कर्मचारियों के लिए उनके कार्यालय द्वारा सत्यापित सेवा प्रमाण पत्र।
- EWS/BPL कार्ड: आर्थिक रुप से पिछड़े या गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों के लिए आय का प्रमाण।
- ब्लड ग्रुप रिपोर्ट: फॉर्म में बच्चे के रक्त समूह की सटीक जानकारी देना आवश्यक है।
यह भी देखें: इन 25 गांवों की चमकेगी किस्मत! शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे से जुड़ेंगे ये इलाके; जमीन की खरीद-बिक्री पर लगा बैन
अभिभावकों के लिए सलाह
विशेषज्ञों का कहना है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरु होने से पहले इन दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखनी चाहिए, ध्यान रहे कि गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है, अधिक जानकारी के लिए अभिभावक केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
















