Join Contact

UP प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका! कई पदों पर निकली सीधी भर्ती; जानें आवेदन की तारीख और जरूरी योग्यता

 उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) में विभिन्न श्रेणियों के 115 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जूनियर इंजीनियर से लेकर लैब असिस्टेंट तक के पदों को भरा जाएगा

Published On:
UP प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका! कई पदों पर निकली सीधी भर्ती; जानें आवेदन की तारीख और जरूरी योग्यता
UP प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका! कई पदों पर निकली सीधी भर्ती; जानें आवेदन की तारीख और जरूरी योग्यता

 उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) में विभिन्न श्रेणियों के 115 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जूनियर इंजीनियर से लेकर लैब असिस्टेंट तक के पदों को भरा जाएगा।

यह भी देखें: CBSE का बड़ा झटका! अब एडिशनल सब्जेक्ट के भरोसे नहीं हो पाएंगे पास; 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बदल गया रिजल्ट का नियम

2 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 से शुरु होगी, इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 22 अप्रैल 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 22 अप्रैल ही रखी गई है, जबकि फॉर्म में सुधार (Correction) के लिए 29 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया है। 

पदों का विवरण और रिक्तियां

बोर्ड द्वारा कुल 115 रिक्तियों को भरने की तैयारी है मुख्य रुप से निम्नलिखित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:

  • अवर अभियंता (Junior Engineer)
  • वैज्ञानिक सहायक (Scientific Assistant)
  • प्रयोगशाला सहायक (Laboratory Assistant)
  • अनुश्रवण सहायक (Monitoring Assistant)
  • लेखाकार (Accountant) और विधि सहायक (Law Assistant)

अनिवार्य योग्यता और आयु सीमा

  • PET स्कोर अनिवार्य: इस भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने UPSSSC PET 2025 परीक्षा दी है और जिनके पास वैध स्कोर कार्ड है। शून्य या नकारात्मक अंक वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
  • शैक्षणिक योग्यता: पदों के अनुसार योग्यता अलग-अलग है, जूनियर इंजीनियर के लिए संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा/डिग्री, जबकि प्रयोगशाला सहायक के लिए विज्ञान विषयों के साथ स्नातक या इंटरमीडिएट अनिवार्य है।
  • आयु: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष (1 जुलाई 2026 तक) होनी चाहिए, आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमानुसार छूट मिलेगी। 

यह भी देखें: इन 25 गांवों की चमकेगी किस्मत! शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे से जुड़ेंगे ये इलाके; जमीन की खरीद-बिक्री पर लगा बैन

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये निर्धारित किया गया है, अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ‘Candidate Registration’ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया मुख्य रुप से लिखित परीक्षा के आधार पर होगी, जिसके लिए शॉर्टलिस्टिंग PET स्कोर के आधार पर की जाएगी।

UP Pollution Control Board UP Pollution Control Board Has Announced Vacancies for these Many Posts
Author
info@ortpsa.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार