
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 के पहले चरण (Phase 1) में शामिल हुए हजारों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले रुझानों के अनुसार, नवोदय विद्यालय समिति (NVS) कक्षा 6 की पहली मेरिट लिस्ट मार्च 2026 के आखिरी सप्ताह तक जारी कर सकती है, हालांकि, अभी तक विभाग द्वारा किसी सटीक तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी देखें: LPG सिलेंडर बुकिंग फेल होने की वजह! सरकार ने बदला नियम, अब 25 दिन बाद ही मिलेगा रिफिल
Table of Contents
Phase 1 परीक्षा का परिणाम: मुख्य अपडेट
जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा (Phase 1) 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी वर्तमान में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। संभावना जताई जा रही है कि समिति 15 से 31 मार्च 2026 के बीच परिणाम घोषित कर देगी।
ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना नाम (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
परिणाम जारी होने के बाद छात्र और अभिभावक नीचे दिए गए चरणों का पालन कर मेरिट लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं:
- सबसे पहले Navodaya Vidyalaya Samiti की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- होमपेज पर “JNVST Class 6 Result 2026” या “Phase 1 Selection List” के लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर अपना रोल नंबर (Roll Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- ‘सबमिट’ बटन दबाते ही आपका सिलेक्शन स्टेटस और मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी।
- आप अपने जिले की मेरिट लिस्ट पीडीएफ (District-wise PDF) भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें चयनित छात्रों के नाम और रोल नंबर शामिल होंगे।
यह भी देखें: पश्चिम बंगाल में क्या लगेगा राष्ट्रपति शासन? चुनाव आयोग की बड़ी बैठक के बाद आई ये खबर, जानें क्या हैं चुनावी समीकरण
चयन के बाद की प्रक्रिया
जिन छात्रों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें संबंधित नवोदय विद्यालय में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा, इसके लिए छात्रों को अपना आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और पिछले स्कूल के दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है।
यदि पहली लिस्ट के बाद सीटें खाली रहती हैं, तो समिति द्वारा प्रतीक्षा सूची (Waiting List) भी जारी की जाएगी, ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर नियमित नजर बनाए रखें।
















