
अगर आप भी अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उस पर मोटा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है निवेश के सुरक्षित विकल्पों में आज भी पोस्ट ऑफिस (Post Office) का कोई मुकाबला नहीं है, हाल ही में पोस्ट ऑफिस की 5-वर्षीय टाइम डिपॉजिट (Time Deposit) स्कीम ने निवेशकों का ध्यान खींचा है, जो ब्याज दरों के मामले में कई बड़े बैंकों को पीछे छोड़ रही है।
यह भी देखें: UPI से पेमेंट करने वाले सावधान! मोबाइल नंबर और UPI ID वाला ये फीचर हुआ बंद; अब इस नए तरीके से ही भेज पाएंगे पैसे
Table of Contents
7.5% ब्याज के साथ बैंकों की छुट्टी
पोस्ट ऑफिस की इस 5 साल वाली FD स्कीम पर वर्तमान में 7.5% की दर से वार्षिक ब्याज मिल रहा है, बाजार के जानकारों का कहना है कि जहां कई दिग्गज बैंक 5 साल की एफडी पर 6.5% से 7% तक सिमट गए हैं, वहीं पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम निवेशकों को मालामाल कर रही है।
मुनाफे का पूरा कैलकुलेशन
इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘ब्याज गणित’ है, अगर आप इसमें ₹2 लाख का एकमुश्त निवेश करते हैं, तो 5 साल बाद आपकी मैच्योरिटी राशि कुछ इस प्रकार होगी:
- कुल निवेश: ₹2,00,000
- ब्याज दर: 7.5% (वार्षिक)
- 5 साल का कुल ब्याज: ₹89,990 (लगभग ₹90,000)
- कुल मैच्योरिटी फंड: ₹2,89,990
यह भी देखें: UNICEF Internship 2026 : हर महीने मिलेगा मोटा स्टाइपेंड; घर बैठे ऐसे करें 2026 की इंटर्नशिप के लिए अप्लाई
निवेशकों को मिलेंगे ये 3 बड़े फायदे
- शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर, इस स्कीम पर भारत सरकार की गारंटी मिलती है, यानी आपका पैसा 100% सुरक्षित है।
- इसमें निवेश करने पर आपको Income Tax Act की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट का लाभ मिलता है।
- आप इस स्कीम को महज ₹1000 से शुरू कर सकते हैं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
विशेषज्ञों के अनुसार, रिटायरमेंट प्लानिंग या बच्चों के भविष्य के लिए यह एक ‘धांसू’ विकल्प साबित हो सकता है, ब्याज की गणना तिमाही आधार पर होती है, जो आपके मुनाफे को और पुख्ता बनाती है।
















