
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है आयोग ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 को फिलहाल के लिए स्थगित (Postpone) कर दिया है 23 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली यह परीक्षा अब नए सिरे से आयोजित की जाएगी।
Table of Contents
कब होगी नई परीक्षा?
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी करेगा विशेषज्ञों और मीडिया रिपोर्ट्स का अनुमान है कि नई परीक्षा तिथियों की घोषणा मार्च 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में की जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी पर बड़ा अपडेट
आयोग ने परीक्षा की पारदर्शिता और सुविधा को देखते हुए एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप के लिए निम्नलिखित दिशानिर्देश जारी किए हैं:
- एग्जाम सिटी स्लिप: परीक्षा शुरू होने से लगभग 8 से 10 दिन पहले उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटिमेशन लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इससे छात्र जान सकेंगे कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में है।
- एडमिट कार्ड: व्यक्तिगत प्रवेश पत्र (Admit Card) उम्मीदवार की परीक्षा तिथि से 2 से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
- स्लॉट बुकिंग: ध्यान रहे कि इस बार आयोग ने सेल्फ-स्लॉट बुकिंग की सुविधा को समाप्त कर दिया है परीक्षा की शिफ्ट और समय का निर्धारण पूरी तरह से आयोग द्वारा ही किया जाएगा।
यह भी देखें: अनजान कॉल्स से मिलेगा छुटकारा! वॉट्सऐप की ये ‘सीक्रेट सेटिंग’ आज ही करें ऑन, स्कैमर्स की बोलती हो जाएगी बंद
25 हजार से अधिक पदों पर होनी है भर्ती
गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में कुल 25,487 रिक्त पदों को भरा जाना है, चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (DME) पर आधारित होगी।
उम्मीदवारों को निरंतर अभ्यास और तैयारी जारी रखने की सलाह दी जाती है ताकि नई तिथियों की घोषणा होने पर वे पूरी तरह तैयार रहें।















