
आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में होनहार छात्रों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) योजना के तहत छात्रों को अब अपनी पढ़ाई के खर्च की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी, इस योजना के माध्यम से चयनित छात्रों को सालाना ₹12,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
यह भी देखें: WhatsApp का नया फरमान! 1 मार्च से फोन में सिम कार्ड होना अनिवार्य, वरना बंद हो जाएगा आपका पर्सनल अकाउंट; जानें क्यों?
Table of Contents
4 साल में मिलेंगे कुल ₹48,000
NMMS योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सहायता केवल एक साल के लिए नहीं, बल्कि पूरे चार सालों के लिए मिलती है। कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक छात्रों को हर साल ₹12,000 (यानी ₹1,000 प्रति माह) की छात्रवृत्ति दी जाती है। यह राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है।
कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता मापदंड)
इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:
- स्कूल का प्रकार: छात्र किसी भी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के स्कूल में कक्षा 8वीं का नियमित छात्र होना चाहिए।
- पिछला शैक्षणिक रिकॉर्ड: कक्षा 7वीं में छात्र के कम से कम 55% अंक होने चाहिए (आरक्षित वर्गों के लिए 5% की छूट)।
- पारिवारिक आय: आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹3.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- नोट: निजी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र इस योजना के पात्र नहीं हैं।
यह भी देखें: होली पर घर जाने का रास्ता साफ! रेलवे ने चला दीं ये स्पेशल ट्रेनें, अब वेटिंग लिस्ट वालों को भी मिलेगी ‘कंफर्म’ सीट
चयन प्रक्रिया और परीक्षा का स्वरूप
छात्रवृत्ति का लाभ पाने के लिए छात्रों को एक राज्य स्तरीय योग्यता परीक्षा पास करनी होती है, इस परीक्षा में दो भाग होते हैं:
- MAT (मानसिक योग्यता परीक्षा): इसमें रीजनिंग और तर्कशक्ति से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।
- SAT (शैक्षिक योग्यता परीक्षा): इसमें विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और गणित विषयों से प्रश्न आते हैं।
कैसे भरें फॉर्म?
इच्छुक छात्र National Scholarship Portal (NSP) पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं, आवेदन के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और पिछली कक्षा की मार्कशीट जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, विभिन्न राज्यों में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल या आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
















