
अपना घर बनाने का सपना देख रहे मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत नए आवेदन फॉर्म स्वीकार करना शुरू कर दिया है, इस महत्वाकांक्षी योजना के जरिए पात्र लाभार्थियों को ₹2.5 लाख तक की भारी-भरकम सब्सिडी दी जा रही है।
Table of Contents
अगले 5 साल में 1 करोड़ घरों का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने PMAY-U 2.0 को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में 1 करोड़ परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है, इस योजना के लिए सरकार ने ₹10 लाख करोड़ का निवेश प्रस्तावित किया है, जिसमें से ₹2.2 लाख करोड़ की सीधी केंद्रीय सहायता शामिल है।
इन 4 तरीकों से मिलेगा लाभ
योजना को मुख्य रूप से चार श्रेणियों में बांटा गया है, ताकि हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके:
- ब्याज सब्सिडी योजना (ISS): 9 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को होम लोन के ब्याज पर सब्सिडी दी जाएगी।
- साझेदारी में किफायती आवास (AHP): निजी क्षेत्रों के साथ मिलकर सरकार सस्ते फ्लैट बनाकर देगी।
- लाभार्थी के नेतृत्व में निर्माण (BLC): अपनी जमीन पर घर बनाने वालों को ₹2.5 लाख की सीधी नकद सहायता मिलेगी।
- किराया आवास (ARH): औद्योगिक श्रमिकों और शहरी प्रवासियों के लिए सस्ते किराए के मकानों की व्यवस्था।
कौन उठा सकता है फायदा? (पात्रता)
- आय सीमा: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आय ₹3 लाख, निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए ₹3 से ₹6 लाख और मध्यम आय वर्ग (MIG) के लिए ₹6 से ₹9 लाख तक निर्धारित है।
- शर्त: आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य के पास देश में कहीं भी पक्का घर नहीं होना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले PMAY-Urban की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें।
- ‘Citizen Assessment’ सेक्शन में जाकर अपनी कैटेगरी का चुनाव करें।
- आधार नंबर दर्ज करें और उसे OTP के जरिए वेरिफाई करें।
- आवेदन फॉर्म में अपना व्यक्तिगत विवरण, आय और बैंक खाते की जानकारी भरें।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
लाभार्थी अपने आवेदन की स्थिति और पात्रता की अधिक जानकारी PMAY-MIS पोर्टल के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।
















