
देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का बड़ा अवसर सामने आया है, अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2026-27 भर्ती चक्र के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें 8वीं और 10वीं पास उम्मीदवार भी सीधे आवेदन कर सकते हैं।
Table of Contents
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया
सेना द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इच्छुक उम्मीदवारों को 1 अप्रैल 2026 से पहले अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करना होगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर जाना होगा।
पदों का विवरण और योग्यता
इस भर्ती अभियान के जरिए लगभग 25,000 से अधिक रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा गया है, पदों के अनुसार योग्यता इस प्रकार है:
- अग्निवीर ट्रेड्समैन: न्यूनतम 8वीं पास।
- अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD): न्यूनतम 10वीं पास।
- आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।
यह भी देखें: UP के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! ‘कौशल कनेक्ट सेल’ से अब अपने ही जिले में मिलेगी मनचाही नौकरी
चयन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि
सेना में चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन कड़े चरणों से गुजरना होगा, सबसे पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CEE) आयोजित किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 1 जून से 15 जून 2026 के बीच रखी गई है, लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।
















