
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बजट में राज्य सरकार ने ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ के लिए ₹400 करोड़ का भारी-भरकम बजट आवंटित किया है, इस योजना के जरिए प्रदेश की लगभग 45,000 मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।
यह भी देखें: Airtel-Vi Offer: पोस्टपेड प्लान पर अनलिमिटेड इंटरनेट, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Table of Contents
शिक्षा की राह होगी आसान
अक्सर देखा जाता है कि घर से कॉलेज की दूरी अधिक होने के कारण कई मेधावी छात्राएं उच्च शिक्षा बीच में ही छोड़ देती हैं, योगी सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें कॉलेज जाने के लिए सुगम परिवहन उपलब्ध कराना है, योजना के तहत छात्राओं को सीधे स्कूटी या फिर उसे खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
किसे मिलेगा लाभ? (पात्रता मापदंड)
योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ मानक तय किए हैं:
- निवासी: आवेदक छात्रा उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
- मेरिट: 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक (75% से 85% या उससे अधिक) प्राप्त करने वाली छात्राएं इसके पात्र होंगी।
- आय सीमा: छात्रा के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- वर्तमान पढ़ाई: छात्रा का किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त कॉलेज में स्नातक (UG) या परास्नातक (PG) कोर्स में नामांकित होना अनिवार्य है।
इन दस्तावेजों को रखें तैयार
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:
- आधार कार्ड और पासपोर्ट फोटो।
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट।
- आय और निवास प्रमाण पत्र।
- कॉलेज का आईडी कार्ड या एडमिशन स्लिप।
यह भी देखें: ICICI Credit Card Rule: Minimum Amount Due का तरीका बदला, कार्ड यूजर्स तुरंत चेक करें
कैसे करें आवेदन? (Apply Online)
योजना के लिए बजट पास हो चुका है और जल्द ही इसके लिए आधिकारिक पोर्टल लाइव किया जाएगा आवेदन की संभावित प्रक्रिया इस प्रकार है:
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक पोर्टल (संभावित: up.gov.in) पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Rani Laxmibai Scooty Yojana’ के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी बेसिक जानकारी और शैक्षणिक विवरण भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट जरूर लें।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट और पात्रता पर आधारित होगी, योजना की सटीक तारीखों और आधिकारिक लिंक के लिए छात्राओं को उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर नज़र रखने की सलाह दी गई है।
















