
शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) ने नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत 12वीं पास छात्रों के लिए 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.एड (ITEP) कोर्स की शुरुआत कर दी है इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब छात्र ग्रेजुएशन के साथ ही अपनी बी.एड की डिग्री पूरी कर सकेंगे, जिससे उनका कीमती एक साल बचेगा।
Table of Contents
एक साथ मिलेगी दो डिग्री, समय की होगी बचत
अब तक छात्रों को पहले ग्रेजुएशन (3 साल) और फिर बी.एड (2 साल) करना होता था, जिसमें कुल 5 साल लगते थे लेकिन CCSU के इस नए Integrated Teacher Education Programme (ITEP) के जरिए छात्र अब मात्र 4 साल में अपनी स्नातक (B.A./B.Sc./B.Com.) और बी.एड की डिग्री एक साथ हासिल कर सकेंगे।
एडमिशन शेड्यूल और महत्वपूर्ण तारीखें (सत्र 2026-27)
इस सत्र में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन कर सकते हैं:
- आवेदन प्रक्रिया शुरू: 12 फरवरी 2026 से
- आवेदन की आखिरी तारीख: 10 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)
- करेक्शन विंडो: 12 से 14 मार्च 2026
- प्रवेश परीक्षा (NCET): 17 अप्रैल 2026 (CBT मोड में)
योग्यता और चयन प्रक्रिया
इस कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो छात्र इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन के पात्र हैं चयन प्रक्रिया पूरी तरह से National Common Entrance Test (NCET) के स्कोर और यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित काउंसलिंग पर आधारित होगी।
कैसे करें आवेदन? (Direct Links)
छात्र नीचे दिए गए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं:
- NCET (परीक्षा पंजीकरण): ncet.samarth.ac.in
- CCSU एडमिशन पोर्टल: ccsuadmission.in
- यूनिवर्सिटी आधिकारिक वेबसाइट: ccsuniversity.ac.in
विशेषज्ञों का मानना है कि इस इंटीग्रेटेड कोर्स से छात्रों को न केवल पेशेवर ट्रेनिंग जल्दी मिलेगी, बल्कि वे कम उम्र में ही शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए पात्र हो जाएंगे।
















