
देश के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और रिसर्च की राह चुनने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 सत्र के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे) तक अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
Table of Contents
परीक्षा कैलेंडर पर एक नजर
NTA द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस बार की मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं:
- आवेदन की समय सीमा: 29 अप्रैल से 20 मई 2026 तक।
- करेक्शन विंडो: 22 मई से 24 मई 2026 तक उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका मिलेगा।
- सिटी स्लिप व एडमिट कार्ड: परीक्षा शहर की जानकारी 10 जून तक और एडमिट कार्ड 15 जून 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे।
इस बार क्या है नया? (प्रमुख बदलाव)
यूजीसी ने इस बार परीक्षा के दायरे और उपयोगिता में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं:
- विषयों की संख्या बढ़ी: इस बार परीक्षा के दायरे को बढ़ाते हुए ‘सांख्यिकी’ (Statistics) को एक नए विषय के रूप में शामिल किया गया है। अब यह परीक्षा कुल 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।
- PhD एडमिशन का रास्ता साफ: नेट स्कोर का इस्तेमाल अब न केवल ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ पात्रता और ‘JRF’ के लिए होगा, बल्कि देश के विश्वविद्यालयों में PhD प्रवेश के लिए भी यह स्कोर मान्य होगा।
- परीक्षा मोड: पिछले पैटर्न को जारी रखते हुए परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में ही संपन्न होगी।
आवेदन शुल्क का विवरण
उम्मीदवार श्रेणीवार निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं:
- सामान्य/अनारक्षित: ₹1,150
- ओबीसी (NCL)/सामान्य-EWS: ₹600
- SC/ST/PwD/थर्ड जेंडर: ₹325
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवार समय रहते पंजीकरण पूरा कर लें।
















