
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जानकारी के मुताबिक, कॉपियों का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है और रिजल्ट जारी करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
Table of Contents
कब जारी होगा रिजल्ट?
सूत्रों के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है, हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा होने की संभावना है।
कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “UP Board 10th Result 2026” या “UP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी होता है।
लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर निर्णय ले सकेंगे।
















