
दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पेश करता रहता है, इसी कड़ी में कंपनी ने अपना बहुप्रतीक्षित ‘कंपैनियन मोड’ (Companion Mode) फीचर सभी के लिए रोलआउट कर दिया है, इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब यूजर्स को एक ही नंबर से दो अलग-अलग मोबाइल फोन में वॉट्सऐप चलाने के लिए नंबर बदलने या पुराने फोन से लॉग-आउट करने की जरूरत नहीं होगी।
Table of Contents
कैसे काम करता है ‘कंपैनियन मोड’?
इस फीचर के जरिए आपका दूसरा स्मार्टफोन एक ‘लिंक्ड डिवाइस’ की तरह काम करता है। इसमें आपकी सभी चैट्स, मीडिया और डेटा ऑटोमैटिक सिंक हो जाते हैं, खास बात यह है कि अगर आपके प्राइमरी फोन का इंटरनेट बंद है, तब भी दूसरे फोन पर वॉट्सऐप सुचारू रूप से चलता रहेगा।
दूसरे फोन में लॉग-इन करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- सबसे पहले अपने दूसरे स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें।
- ऐप ओपन करें और ‘Agree and Continue’ पर क्लिक करें, ध्यान रहे, यहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर नहीं डालना है।
- नंबर मांगने वाली स्क्रीन पर ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट्स (मेनू) पर टैप करें। यहाँ आपको ‘Link as companion device’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक QR कोड दिखाई देगा।
- अब अपने मुख्य (Primary) फोन पर वॉट्सऐप खोलें। सेटिंग्स में जाकर ‘Linked Devices’ पर क्लिक करें और फिर ‘Link a Device’ को चुनें।
- मुख्य फोन के स्कैनर से दूसरे फोन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करें। कुछ ही सेकंड्स में आपकी चैट्स दूसरे फोन पर लोड हो जाएंगी।
सुरक्षा और सीमाएं
वॉट्सऐप का दावा है कि इस मोड में भी आपकी चैट्स ‘एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड’ रहती हैं, यानी आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित है, यूजर एक साथ अधिकतम 4 अतिरिक्त डिवाइसेस को अपने अकाउंट से लिंक कर सकता है हालांकि, यदि प्राइमरी डिवाइस लंबे समय (14 दिन) तक एक्टिव नहीं रहता है, तो सुरक्षा कारणों से लिंक्ड डिवाइसेस से अकाउंट अपने आप लॉग-आउट हो जाएगा।
















