
नए वित्त वर्ष की शुरुआत आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही है एक ओर जहां कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है, वहीं अब दूध के दामों ने भी आम उपभोक्ता का बजट बिगाड़ दिया है मध्य प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में खुले दूध की कीमतों में ₹4 प्रति लीटर तक का इजाफा दर्ज किया गया है।
Table of Contents
दूध के दामों में क्यों लगी आग?
डेयरी विशेषज्ञों और ‘मध्य प्रदेश दूध विक्रेता महासंघ’ के अनुसार, चारे की बढ़ती कीमतों और गर्मियों के कारण पशु आहार की लागत में भारी वृद्धि हुई है, इसी के चलते दूध उत्पादकों ने कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है।
प्रमुख शहरों में नए रेट्स पर एक नजर
- इंदौर: आर्थिक राजधानी इंदौर में दूध के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ गए हैं। अब यहां खुला दूध ₹63 से ₹65 प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।
- धार: यहां सबसे अधिक ₹4 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे नई दर ₹64 प्रति लीटर तक पहुंच गई है।
- अन्य शहर: भोपाल, उज्जैन और जबलपुर में भी ₹2 से ₹4 की वृद्धि के साथ दूध के नए रेट लागू हो गए हैं।
राहत की बात यह है कि सांची (Sanchi) जैसे बड़े दुग्ध संघों ने फिलहाल अपनी कीमतों में किसी बदलाव के संकेत नहीं दिए हैं।
LPG और ईंधन ने भी छुड़ाए पसीने
दूध ही नहीं, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी ₹195 से ₹218 तक की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है, दिल्ली में अब 19 किलो का सिलेंडर ₹2,078.50 और कोलकाता में ₹2,208 का हो गया है, हालांकि, राहत की खबर यह है कि घरेलू रसोई गैस (14.2 kg) के दामों को फिलहाल स्थिर रखा गया है।
दूसरी ओर, निजी तेल कंपनियों जैसे शेल (Shell) ने भी पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की है, जिससे परिवहन लागत बढ़ने की आशंका तेज हो गई है।
दूध, गैस और ईंधन की इन बढ़ी हुई कीमतों का सीधा असर आम आदमी की थाली और मासिक बजट पर पड़ना तय है, आने वाले दिनों में पैकेज्ड मिल्क ब्रांड्स (जैसे अमूल या मदर डेयरी) की ओर से भी कीमतों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
















