
स्मार्टफोन बाजार में अपनी धाक जमाने के लिए Vivo अपना नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE 5G पेश करने की तैयारी में है, इस फोन के लीक हुए फीचर्स ने अभी से टेक प्रेमियों के बीच हलचल पैदा कर दी है, विशेष रुप से इसका 200MP का मुख्य कैमरा और 7000mAh की विशाल बैटरी इसे एक पावरफुल डिवाइस बनाती है।
Table of Contents
DSLR जैसी फोटोग्राफी और तगड़ी बैटरी
Vivo V70 FE में प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है, सेल्फी के शौकीनों के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है, इसके अलावा, फोन को लंबे समय तक चालू रखने के लिए 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W की सुपर-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन मात्र 60 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।
दमदार डिस्प्ले और परफॉरमेंस
- डिस्प्ले: 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
- प्रोसेसर: बेहतर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट मिलने की संभावना है।
- मजबूती: फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है।
भारत में कीमत और लॉन्च की तारीख
लीक्स की मानें तो Vivo V70 FE 5G भारत में 2 अप्रैल 2026 को लॉन्च हो सकता है, इसकी शुरुआती कीमत ₹37,999 के आसपास होने की उम्मीद है। यह फोन मिड-रेंज प्रीमियम सेगमेंट में अन्य ब्रांड्स के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
















