
दिल्ली की छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साल 2026 के बजट में सरकारी स्कूलों की 9वीं कक्षा की छात्राओं को मुफ्त साइकिल देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी सुरक्षा व आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है।
Table of Contents
1.30 लाख छात्राओं को मिलेगा सीधा लाभ
सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 90 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली लगभग 1.30 लाख छात्राओं को इस योजना के तहत कवर किया जाएगा। सरकार का मानना है कि साइकिल मिलने से न केवल छात्राओं का स्कूल आने-जाने का सफर आसान होगा, बल्कि इससे ‘ड्रॉपआउट’ रेट में भी कमी आएगी।
कैसे होगा आवेदन?
अभिभावकों और छात्राओं के मन में सबसे बड़ा सवाल आवेदन प्रक्रिया को लेकर है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार:
- स्कूल स्तर पर प्रक्रिया: इस योजना के लिए छात्राओं को कहीं बाहर भटकने की जरूरत नहीं होगी। स्कूलों से ही पात्र छात्राओं का डेटा जुटाया जाएगा।
- जरूरी दस्तावेज: आवेदन के लिए छात्रा का आधार कार्ड, स्कूल आईडी कार्ड और पिछली कक्षा की मार्कशीट तैयार रखने की सलाह दी गई है।
- सीधा वितरण: शिक्षा निदेशालय की देखरेख में स्कूलों के माध्यम से ही साइकिलों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
शिक्षा और सुरक्षा पर जोर
बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को अक्सर परिवहन की समस्या का सामना करना पड़ता है, यह साइकिल न केवल उनके समय की बचत करेगी, बल्कि उन्हें सशक्त भी बनाएगी शिक्षा विभाग जल्द ही वितरण की विस्तृत गाइडलाइंस और तारीखों का ऐलान करेगा।
















