
अगर आप भी टू-व्हीलर चलाते हैं और ट्रैफिक नियमों को हल्के में ले रहे हैं, तो सावधान हो जाइए अब पुलिस आपको रोकने के लिए सड़कों पर हाथ नहीं देगी, बल्कि मॉडर्न टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कैमरों की मदद से दूर से ही आपकी पहचान कर सीधे आपके मोबाइल पर ₹10,000 का चालान भेज रही है।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़कों पर लगे ये हाई-टेक कैमरे अब इतने एडवांस हो चुके हैं कि बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग या रेड लाइट जंप करने वालों के साथ-साथ उन वाहनों को भी ट्रैक कर रहे हैं जिनके कागजात अधूरे हैं।
Table of Contents
क्यों कट रहा है ₹10,000 का चालान?
इस समय सबसे ज्यादा सख्ती प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) को लेकर बरती जा रही है। अगर आपके वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका है, तो मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीधे ₹10,000 का जुर्माना लगाया जा रहा है। डिजिटल डेटाबेस से जुड़े होने के कारण, कैमरे नंबर प्लेट स्कैन करते ही यह जान लेते हैं कि गाड़ी का PUC वैध है या नहीं।
इन गलतियों पर भी गिरेगी गाज:
सिर्फ प्रदूषण ही नहीं, बल्कि कई अन्य गंभीर उल्लंघनों पर भी भारी जुर्माना तय किया गया है:
- शराब पीकर वाहन चलाना: पहली बार पकड़े जाने पर ₹10,000 का जुर्माना और जेल की संभावना।
- इमरजेंसी वाहनों को रास्ता न देना: एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड को रास्ता न देने पर ₹10,000 का चालान।
- बिना लाइसेंस ड्राइविंग: अयोग्य होने या बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर ₹5,000 से ₹10,000 तक की पेनाल्टी।
- अयोग्य वाहन: एक्सपायर्ड रजिस्ट्रेशन (RC) के साथ सड़क पर उतरना भी जेब पर भारी पड़ सकता है।
5 बार गलती की तो रद्द होगा लाइसेंस
नए ट्रैफिक नियमों के मुताबिक, निगरानी अब और भी सख्त हो गई है, यदि कोई चालक साल भर में 5 बार से ज्यादा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो प्रशासन उसका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) हमेशा के लिए रद्द कर सकता है।
सावधानी ही बचाव है: भारी-भरकम जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अपने वाहन के सभी दस्तावेज (RC, Insurance, PUC) अपडेट रखें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
















