बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे से एक बड़ी खुशखबरी आई है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 रिक्त पदों को भरने के लिए CEN 01/2026 शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती पूरे देश के 21 जोनल RRB के माध्यम से चलेगी और आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होकर 14 जून 2026 (रात 11:59 बजे) तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।
शॉर्ट नोटिफिकेशन 16 मार्च 2026 को जारी हुआ, जबकि विस्तृत नोटिफिकेशन 14 मई 2026 को सभी RRB वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा। इस भर्ती से लाखों बेरोजगार युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा। RRB ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे डिटेल्ड नोटिफिकेशन पढ़कर ही आवेदन करें, क्योंकि जोन-वाइज वैकेंसी, कैटेगरी ब्रेकअप और अन्य नियम तब स्पष्ट होंगे।

Table of Contents
कौन कर सकता है आवेदन?
यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए खास है। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है, साथ ही NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त ITI से निम्न ट्रेडों में डिप्लोमा होना चाहिए फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो एंड टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर व्हीकल), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर एंड कॉइल वाइंडर, मैकेनिक (डीजल), हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग मैकेनिक।
उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष (1 जुलाई 2026 की कटऑफ पर) है। आरक्षित वर्गों को छूट: SC/ST को 5 वर्ष, OBC (NCL) को 3 वर्ष। EWS, PwD, पूर्व सैनिकों आदि के लिए अलग छूट डिटेल्ड नोटिफिकेशन में मिलेगी। भारतीय नागरिकता जरूरी है और असीमित प्रयासों की अनुमति है।
आवेदन प्रक्रिया व शुल्क भुगतान
आवेदन केवल ऑनलाइन होगा। उम्मीदवारों को Aadhaar आधारित OTP वेरिफिकेशन से रजिस्ट्रेशन करना होगा। जरूरी दस्तावेज: फोटो, सिग्नेचर, 10वीं/ITI मार्कशीट, कैटेगरी सर्टिफिकेट, बैंक डिटेल्स (रिफंड के लिए)।
आवेदन शुल्क: सामान्य/OBC के लिए 500 रुपये (रिफंडेबल: CBT-1 देने पर 400 रुपये कटौती के बाद), SC/ST/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/EBC/PWD/पूर्व सैनिक के लिए 250 रुपये (पूर्ण रिफंड CBT-1 पर)। भुगतान: नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI से। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि अलग से घोषित होगी। गलत बैंक डिटेल्स पर रिफंड नहीं मिलेगा।
चयन प्रक्रिया व सैलरी
चयन बहु-चरणीय: CBT-1 (स्क्रीनिंग), CBT-2 (टेक्निकल+जनरल), CBAT (कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम। CBT-1 में मैथ्स, रीजनिंग, बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग; CBT-2 में पार्ट A (जनरल) और पार्ट B (ट्रेड स्पेसिफिक)। CBAT क्वालीफाइंग है। मेडिकल में A-1 स्टैंडर्ड (दृष्टि, रंग भेदभाव) जरूरी।
चयनितों को लेवल-2 पे मैट्रिक्स पर बेसिक पे 19,900 रुपये। इन-हैंड सैलरी DA, HRA, TA आदि जोड़कर 30,000-35,000 रुपये मासिक। प्रमोशन से सीनियर पोस्ट्स पर 77,000+ तक पहुंच सकती है।
युवाओं को सलाह
RRB ALP जैसी टेक्निकल भर्ती में कॉम्पिटिशन कड़ा होता है। उम्मीदवार पिछले पेपर, स्टैंडर्ड बुक्स (आरएस अग्रवाल, किरण पब्लिकेशन) से तैयारी करें। करंट अफेयर्स, साइंस और ट्रेड नॉलेज पर फोकस। फुल नोटिफिकेशन आने पर जोन-वाइज वैकेंसी चेक करें।
यह भर्ती ‘मेक इन इंडिया’ और रेलवे आधुनिकीकरण के तहत ट्रेनों की बढ़ती संख्या से उपजी है। बेरोजगार युवा इस मौके को हाथ से न जाने दें। अधिक जानकारी के लिए rrbapply.gov.in या अपने जोनल RRB साइट विजिट करें।
















